7 years ago
Coronavirus Update: पीएम मोदी ने 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगले एक हफ्ते तक इस बीमारी से निपटने के लिए काफी कठोरता बरती जाएगी. पीएम मोदी ने कहा कि इस दौरान अनुशासन का इसी तरह से पालन करना है जैसे करते आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के नियम टूटते हैं और कोरोना का संक्रमण बढ़ता है तो 20 अप्रैल के बाद जो थोड़ी अनुमति मिलेगी उसे तुरंत वापस ले लिया जाएगा.