- महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे कोरोना केस
- अब तक 51,753 मरीजों की मौत
- हेल्थ एक्सपर्ट्स ने लोगों को बताया जिम्मेदार
महाराष्ट्र में कोरोनावायरस (Coronavirus in Maharashtra) संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञों एवं सरकारी अधिकारियों ने इसके लिए उन लोगों को जिम्मेदार बताया है, जो न तो मास्क पहनते हैं और न ही सामाजिक दूरी से मेलजोल के नियमों का पालन करते हैं. प्रदेश के ग्रामीण इलाकों एवं मुंबई के गैर झुग्गी इलाकों में COVID-19 के बढ़ते मामलों के बीच ताजा लॉकडाउन (Lockdown) लागू करने की चर्चा शुरू हो चुकी है. इससे कुछ ही दिन पहले सार्वजनिक परिवहन प्रणाली, शैक्षिक संस्थान एवं धार्मिक स्थान खुले थे.
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले शनिवार को लगातार पांचवे दिन बढ़े हैं. प्रदेश में शनिवार को 6281 नए मामले सामने आए, जो पिछले 85 दिन में सबसे अधिक हैं. इसके बाद प्रदेश में संक्रमित मामलों की कुल संख्या बढ़कर 20,93,913 हो गई है. महाराष्ट्र में मरने वालों की कुल संख्या अब 51,753 पर पहुंच गई है. प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के कारण मृत्यु दर 2.47 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय आंकड़े 1.42 फीसदी से कहीं अधिक है. पिछले साल अप्रैल में गठित कोरोनावायरस कार्यबल के प्रमुख डॉक्टर संजय ओक कहते हैं कि प्रदेश में बढ़ते आंकड़ों को महामारी का ‘‘दूसरा दौर'' नहीं कहा जा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
टीकाकरण अभियान में प्राइवेट सेक्टर को मिलेगी भूमिका, उद्योग जगत की अपील के बाद सरकार का फैसला
उन्होंने कहा, ‘‘लोग कोविड के तौर तरीकों का पालन नहीं करते हैं. उन्हें इससे बचने की जरूरत है.'' महाराष्ट्र सरकार के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) प्रदीप व्यास ने इस बढ़ोतरी के लिए लोगों की लापरवाही एवं अनुशासनहीनता को जिम्मेदार बताया है. उन्होंने कहा, ‘‘प्रोटोकॉल का पालन करने में कमी है. लोग कोविड के उचित तौर तरीकों का पालन नहीं करते हैं.'' व्यास ने कहा, ‘‘अधिकारियों को यह कहना होगा कि कोरोनावायरस अभी आसपास ही है. लोगों को इसे लेकर लापहरवाह होने की जरूरत नहीं है.''
UNSC की बैठक में कोरोना पर बोला भारत- टीका राष्ट्रवाद बंद कर, अंतरराष्ट्रीयवाद को बढ़ावा दें
बताते चलें कि महाराष्ट्र में शुक्रवार को 6112 नए मामले सामने आए, जो पिछले 84 दिन में सबसे अधिक थे. इसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,87,632 हो गई थी. पिछली बार महाराष्ट्र में 6,112 से अधिक मामले पिछले साल 27 नवंबर को सामने आए थे और उस वक्त यह आंकड़ा 6,185 था. बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि दैनिक मामलों में दैनिक बढोतरी के बाद मुंबई में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3.17 लाख हो गई है.
VIDEO: क्या बच्चों को कोरोना की वही वैक्सीन दी जाएगी, जो वयस्कों को दी जा रही है?
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं