विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2020

Coronavirus Lockdown: COVID-19 वार रूम में अमित शाह ने प्रवासी संकट और जरूरी चीजों की आपूर्ति की समीक्षा की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को लॉकडाउन के दौरान देश की स्थिति की समीक्षा की और इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति का जायजा लिया.

Coronavirus Lockdown: COVID-19 वार रूम में अमित शाह ने प्रवासी संकट और जरूरी चीजों की आपूर्ति की समीक्षा की
शाह ने जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह से फोन पर बात की
नई दिल्ली:

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को लॉकडाउन के दौरान देश की स्थिति की समीक्षा की और इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति का जायजा लिया. अधिकारियों के अनुसार बैठक में शाह को बताया गया कि गृह मंत्रालय ने देश के विभिन्न भागों में फंसे मजदूरों की मदद करने के लिए क्या कदम उठाए हैं. शाह ने कोरोना वायरस महामारी की निगरानी और राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के साथ समन्वय के लिए स्थापित नियंत्रण कक्ष के कामकाज का भी जायजा लिया. गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘गृह मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष के कामकाज का जायजा लिया और विभिन्न राज्यों में कोविड-19 के हालात की समीक्षा की.'

उन्होंने कहा, ‘‘नियंत्रण कक्ष चौबीस घंटे काम कर रहा है और राज्यों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के साथ भी समन्वय कर रहा है ''बैठक में शाह के साथ गृह राज्य मंत्री जी. कृष्ण रेड्डी और नित्यानंद राय, केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे. शाह ने जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह से फोन पर बात की और लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने और जम्मू-कश्मीर पुलिस के सभी कर्मियों की विशिष्ट सेवा के लिए उनकी प्रशंसा की. 

कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में सबसे पहले लॉकडाउन की घोषणा 24 मार्च की मध्यरात्रि से की. यह लॉकडाउन 21 दिन के लिए था जो 14 अप्रैल की मध्यरात्रि पर समाप्त होता. लेकिन लॉकडाउन को बढ़ाकर तीन मई तक कर दिया गया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, Amit Shah Over Lockdown, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com