अमेरिका (US) में कोरोना के खतरनाक और बेहद संक्रामक डेल्टा वायरस (corona delta virus) से आई मौजूदा लहर जल्द ही पीक पर पहुंच सकती है और फिर इसमें गिरावट का रुख देखने को मिल सकता है. मगर विशेषज्ञों ने चेताया है कि लापरवाही औऱ ढिलाई का आलम यही रहा तो ये वायरस हमारी जिंदगी का हिस्सा बन जाएगा और इसे खत्म करने में कई साल लग जाएंगे.अमेरिका में सोमवार को कोरोना के दैनिक मामलों का साप्ताहिक औसत 1,72,000 रहा, जो इस लहर का सबसे ऊंचा स्तर था. भारत (India)में हालांकि कोरोना का मौजूदा ग्राफ 35-40 हजार रोजाना के मामलों तक रह गया है.
हालांकि वायरस की बढ़ोतरी की दर नीचे आ रही हैं और ज्यादातर राज्यों में केस कम हो रहे हैं. कोविड ऐक्ट नाउ ट्रैकर ने डेल्टा के इस खतरनाक ट्रेंड को लेकर पूरी तस्वीर जारी की है.हालांकि अमेरिका में अभी भी रोजाना औसतन 1800 लोग वायरस की चपेट में आने से मारे जा रहे हैं. जबकि एक लाख से अधिक मरीज अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
विशेषज्ञों का कहना है कि यह हमें चेतावनी देता है कि कोरोना कभी भी फिर खतरनाक रूप ले सकता है औऱ वैक्सीनेशन को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही हम सभी पर भारी पड़ सकती है. जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी (John Hopkins University) में इमरजेंसी मेडिसिन एसोसिएट प्रोफेसर भक्ति हंसोती का कहना है कि अमेरिका में भी भारत की तरह कोरोना का ग्राफ दिख रहा है.
पश्चिमी यूरोप के देशों में भी इसी तरह कोविड-19 का ग्राफ पहले तेजी से ऊपर चढ़ा था और फिर नीचे आया था. हंसोती का कहना है कि नए वैरिएंट का खतरा बना हुआ है. ठंडा मौसम आने के साथ मेलजोल बढ़ने के बाद कोरोना फिर उछाल मार सकता है, अगर हमने कोरोना की चौथी लहर से सबक न लिया तो.
कनाडा की सास्केचवान यूनिवर्सिटी में विषाणु विज्ञानी एंजेला रासमुसेन ने कहा कि चौथी लहर खत्म हो गई है, ऐसा उन्हें नहीं लगता. सर्दियों का मौसम शुरू होते ही कोरोना फिर तेजी पकड़ सकता है. ऐसे में फिर कोरोना का ग्राफ ऊपर की बढ़ सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं