केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की घटनाओं पर स्वत: संज्ञान लेते हुए चार-पांच ईवी विनिर्माता कंपनियों को नोटिस भेजा है. इन वाहनों में बैट्री फटने के कारण आग लगने के मामले सामने आए हैं.
सीसीपीए की मुख्य आयुक्त निधि खरे ने मंगलवार को कहा कि प्राधिकरण इस मामले में जल्द सुनवाई शुरू करेगा. खरे ने संवाददाताओं से कहा, ‘हमने चार-पांच कंपनियों को नोटिस भेजा है. हमने उनसे इलेक्ट्रिक वाहन में आग लगने की वजह पूछी है. साथ ही उनसे पूछा गया है कि नियामक उनके खिलाफ क्यों न कार्रवाई करे.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
खरे ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन में आग लगने की घटना में लोगों को जान भी गंवानी पड़ी है. ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या बाजार में बेचे गए उत्पाद मानक परीक्षण मानकों पर खरे उतरे थे. उन्होंने कहा कि सीसीपीए को इस बारे में कई शिकायतें मिली थीं और उसने स्वत: संज्ञान लेते हुए यह कदम उठाया है.
सीसीपीए प्रमुख ने कहा कि उन्होंने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) से भी इस बारे में अपनी रिपोर्ट देने को कहा है. सड़क परिवहन मंत्रालय ने डीआरडीओ को ईवी में आग लगने की घटनाओं की जांच का जिम्मा सौंपा है.
ये भी पढ़ें:
हंगामे और नारेबाजी को लेकर राज्यसभा के 19 विपक्षी सांसद निलंबित किए गए
जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ मनी लांड्रिंग केस में चार्जशीट दाखिल
विरोध-प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए राहुल गांधी, बोले - "देश में पुलिस राज, मोदी जी राजा..."
जरूरी मुददों से ध्यान हटाने के लिए सोनिया गांधी को बनाया जा रहा निशाना; कांग्रेस का आरोप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं