विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2019

कांग्रेस की चुनाव आयोग से कर्नाटक के मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग

कर्नाटक कांग्रेस ने शनिवार को चुनाव आयोग से राज्य की 15 विधानसभा सीटों पर पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले लागू आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन के लिये राज्य के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

कांग्रेस की चुनाव आयोग से कर्नाटक के मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग
मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा (फाइल फोटो)
बेंगलुरु:

कर्नाटक कांग्रेस ने शनिवार को चुनाव आयोग से राज्य की 15 विधानसभा सीटों पर पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले लागू आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन के लिये राज्य के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. उच्चतम न्यायालय ने 13 नवंबर को जैसे ही कांग्रेस-जद (एस) के 17 विधायकों को अयोग्य करार देने के विधानसभा अध्यक्ष के फैसले को बरकरार रखने और उन्हें उपचुनाव लड़ने की अनुमति दी, 16 विधायक भाजपा में शामिल हो गए.

AAP नेताओं ने मनाया 'धोखा दिवस', मनीष सिसोदिया बोले- अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों के बीच जाकर BJP के झूठों का...

हालांकि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री येदियुरप्पा द्वारा इन्हें कथित रूप से कर्नाटक का भावी मंत्री कहने पर कड़ी आपत्ति जताई. कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में कहा, "येदियुरप्पा ने 16 विधायकों का भाजपा में स्वागत करते समय उन्हें उपचुनाव के बाद कर्नाटक के "भावी मंत्री" बताते देते हुए कहा था कि उनसे जो भी वादे किये गए थे उन्हें पूरा किया जाएगा."

पश्चिम बंगाल में चक्रवात ‘बुलबुल' से 23,811 करोड़ रुपये का नुकसान, 5 लाख से ज्यादा घर हो गए तबाह

राव ने आरोप लगाया कि येदियुरप्पा ने भाजपा उम्मीदवारों की चुनावी संभावनाओं को बढ़ाने के मद्दनेजर इन क्षेत्रों के मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से यह बयान दिया था.

Video: कर्नाटक: टीपू सुल्तान जयंती पर बीजेपी सरकार को हिदायत

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress, Karnataka, Election Commission, Chief Minister Of Karnataka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com