- किताब में शिवाजी महाराज से की है पीएम मोदी की तुलना
- 'आज के शिवाजी : नरेंद्र मोदी' है किताब का नाम
- थोराट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वार्थपूर्ण राजनीति कर रहे हैं
भाजपा कार्यकर्ता की किताब 'आज के शिवाजी : नरेंद्र मोदी' को लेकर महाराष्ट्र में सियासी घमासान शुरू हो गया है. महाराष्ट्र कांग्रेस ने इसे महान मराठा सम्राट शिवाजी की अवमानना करार देते हुए इसके विरोध में मंगलवार को राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा की है. इससे पहले इस किताब की आलोचना करते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने सोमवार को कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज (Shivaji Maharaj) महाराष्ट्र के पूजनीय व्यक्तित्व हैं और उनकी तुलना किसी के साथ नहीं की जा सकती है. वहीं राज्य कांग्रेस अध्यक्ष और राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने कहा कि इस तरह की तुलना करने के लिए पहले भी अजय कुमार बिष्ट और विजय गोयल जैसे कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रयास किए गए थे.
पूर्व CEO चंदा कोचर से रकम वसूली के लिए ICICI Bank पहुंचा हाईकोर्ट
थोराट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वार्थपूर्ण राजनीति कर रहे हैं और उन्होंने CAA-NRC के साथ देश को विभाजित करने का काम किया है. थोराट ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में विमुद्रीकरण के बाद जनता को परेशान किया गया, देश को निरंकुश तरीके से शासित किया जा रहा है. मोदी की तुलना महान छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ कभी भी नहीं हो सकती है. थोराट ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने सभी धर्मों के लोगों को 'स्वराज्य' का मार्ग प्रशस्त करने के लिए एकजुट किया। मोदी महान मराठा सम्राट के 'पैर के नाखून' के बराबर भी नहीं है. थोराट ने किताब के खिलाफ 14 जनवरी को सभी शहरों, जिलों और तालुका में भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की.
-
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर?
BJP विधायक का बड़ा बयान- CAA से मुस्लिमों को निकाला गया तो...
दूसरी ओर राउत ने 'आज के शिवाजी : नरेंद्र मोदी' किताब पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. राउत ने कहा, 'भाजपा को तुरंत इस किताब को वापस लेना चाहिए और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करते हुए किताब को प्रतिबंधित करना चाहिए.' बता दें, भाजपा के एक कार्यकर्ता द्वारा लिखी गई किताब में छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना नरेंद्र मोदी से करने पर महाविकास आघाडी के तीनों दलों ने भाजपा पर हमले किए हैं. इसके साथ ही अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष अशोक धवले ने भी इसे अनुचित बताया है. राउत ने कहा, 'छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे राष्ट्रीय नायक हैं. प्रधानमंत्री मोदी देश के सम्मानित नेता हैं. कोल्हापुर के छत्रपति के वंशज और सतारा राजवंश को इस पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए.'
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं