- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में BJP ने 90 में से 54 सीटें जीती हैं
- कांग्रेस के खाते में केवल 35 सीटें आई हैं
- सिंह देव BJP के राजेश अग्रवाल से 94 वोट के मामूली अंतर से हारे हैं
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा के हाथों हुई हार को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा है कि नतीजे अकल्पनीय हैं एवं पार्टी को इस पर चिंतन करना होगा. छत्तीसगढ़ चुनाव में भाजपा ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 54 सीट जीतकर बड़ी जीत दर्ज की है. इस चुनाव में कांग्रेस ने 35 सीट पर तथा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की है. तीन बार के विधायक सिंहदेव अंबिकापुर सीट पर भाजपा के राजेश अग्रवाल से 94 वोट के मामूली अंतर से हार गए.
हार के कारणों के बारे में पूछे जाने पर, सिंहदेव ने अंबिकापुर में संवाददाताओं से कहा, ''पार्टी को चिंतन करना होगा क्योंकि परिणाम मीडिया में दिखाए जा रहे सर्वेक्षण (राज्य में कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी) के उलट थे.''
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
उन्होंने कहा, ''हम इसका आकलन नहीं कर सके। मैं सोच रहा था कि कांग्रेस फिर से सरकार बनाएगी और भाजपा को जो सीट मिली है, वह कांग्रेस हासिल कर लेगी. हमें चिंतन करना होगा कि क्या किया गया और क्या किया जाना चाहिए था.''
उन्होंने कहा, ''मैं भाजपा को उनकी जीत के लिए बधाई देना चाहता हूं.'' सिंहदेव ने कहा, ''हमारी सरकार ने अच्छे काम किए और मुझे उम्मीद है कि वे सभी (नई सरकार में) जारी रहेंगे.''
उन्होंने कहा, ''सरगुजा क्षेत्र में भी अकल्पनीय परिणाम देखने को मिले, जहां 14 सीटे हैं. 2018 में सभी सीट कांग्रेस ने जीती थीं, लेकिन इस बार ये सभी सीट भाजपा ने जीत लीं.''
अपनी हार पर सिंहदेव ने कहा, ''मुझमें जरूर कुछ कमी रही होगी कि इस बार लोगों ने मुझे स्वीकार नहीं किया लेकिन हम जनादेश का सम्मान करते हैं.'' उन्होंने कहा,‘‘ आने वाले समय में मैं उन कमियों को दूर करने का प्रयास करूंगा.''
चुनाव के दौरान उनके उस बयान के बारे में पूछे जाने पर कि वह अगली बार चुनावी राजनीति में नहीं रहेंगे, उन्होंने कहा, ''उन्होंने यह बयान यह ध्यान में रखते हुए दिया था कि मैं चुनाव जीतूंगा। लेकिन मैं अब हारकर मैदान नहीं छोड़ूंगा. मैं अगले पांच वर्षों में लोगों से संपर्क स्थापित करने का प्रयास जारी रखूंगा और उनके लिए काम करूंगा.''
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा कि वह विधानसभा में बने रहना चाहते हैं.
यह पूछे जाने पर कि वह आगामी भाजपा सरकार में किसे मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं, उन्होंने कहा कि या तो रमन सिंह या फिर रेणुका सिंह.
ये भी पढ़ें- Cyclone Michaung : चेन्नई में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 3 लोगों की मौत; IMD ने जारी की चेतावनी
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं