विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2011

कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष को गोली मारकर घायल किया

बारासात: अज्ञात हमलावरों ने उत्तरी 24 परगना जिले के बशीरहाट ब्लॉक के कांग्रेस अध्यक्ष सिराज-उल बेनसे को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसके बाद शहर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। पुलिस अधीक्षक राहुल श्रीवास्तव का कहना है कि हमलावरों ने बेनसे पर कल देर रात बशीरहाट में गोली चलाई। उन्होंने बताया कि बेनसे को गंभीर हालत में कोलकाता के आर. जी. कार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गोलीबारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बशीरहाट शहर के सड़क और रेल मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के कहने के बाद उन्होंने रास्ते खोले।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कांग्रेस, गोली मारी, घायल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com