विज्ञापन
This Article is From May 29, 2019

लोकसभा में कांग्रेस का नेता चुनने के लिए एक जून को होगी पार्टी के संसदीय दल की बैठक

लोकसभा में कांग्रेस का नेता चुनने के लिए एक जून को पार्टी के संसदीय दल की बैठक बुलाई गई है.

लोकसभा में कांग्रेस का नेता चुनने के लिए एक जून को होगी पार्टी के संसदीय दल की बैठक
लोकसभा में कांग्रेस का नेता चुनने के लिए एक जून को पार्टी के संसदीय दल की बैठक बुलाई गई है.
नई दिल्ली:

लोकसभा में कांग्रेस का नेता चुनने के लिए एक जून को पार्टी के संसदीय दल की बैठक बुलाई गई है. सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में नेता चुनने के साथ ही किसी सांसद को मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है. पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि यह बैठक संसद के केंद्रीय कक्ष में होगी और इसमें आगामी सत्र के लिए रणनीति पर भी चर्चा होगी. दरअसल, कांग्रेस को इस चुनाव में कुल 52 सीटें हासिल हुई हैं जिस वजह से सदन में उसके नेता को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी एक बार फिर नहीं मिलेगी. कांग्रेस के सामने इस बार नेता चुनने के समय एक बड़ी मुश्किल और आएगी कि उसके पास बहुत सारे विकल्प नहीं हैं. पार्टी नेताओं के एक धड़े के बीच यह चर्चा भी है कि पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर अड़े राहुल गांधी को लोकसभा में पार्टी के नेता की जिम्मेदारी दी जा सकती हैं. 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े, केसी वेणुगोपाल और सिंधिया दौड़ में सबसे आगे

हालांकि पार्टी के वरिष्ठ नेता इसे फिलहाल अटकलबाजी ही करार दे रहे हैं. अगर राहुल गांधी इस भूमिका में नहीं आते हैं तो फिर वरिष्ठता और दूसरे समीकरणों के लिहाज से कांग्रेस के पास दो प्रमुख विकल्प शशि थरूर और मनीष तिवारी हैं.  आपको बता दें कि थरूर लगातार तीसरी बार केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से चुनाव जीते हैं,  तो पूर्व केंद्रीय मंत्री तिवारी इस बार पंजाब की आनंदपुर साहिब सीट से लोकसभा पहुंचे हैं. इससे पहले 16वीं लोकसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे लोकसभा में कांग्रेस के नेता और ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्य सचेतक थे.  इस बार दोनों चुनाव हार गए हैं.  (इनपुट-भाषा)

Video: कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress, LokSabhaPolls2019, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com