विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2018

गुजरात में हिंसा पर अल्पेश ठाकोर की सफाई-राहुल गांधी का सिपाही हूं, नहीं करता मारने-काटने की राजनीति

गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमले के लिए बीजेपी कांग्रेस को ज़िम्मेदार बता रही है. कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर का हाथ होने के आरोप लग रहे हैं. इस पर अब अल्पेश ठाकुर ने सामने आकर सफाई दी है.

गुजरात में हिंसा पर अल्पेश ठाकोर की सफाई-राहुल गांधी का सिपाही हूं, नहीं करता मारने-काटने की राजनीति
गुजरात से कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर की फाइल फोटो.
  • गुजरात में उत्तर-भारतीयों पर हिंसा पर बोले अल्पेश ठाकुर
  • कहा- राहुल गांधी का सिपाही हूं, नहीं करता मार-काट की राजनीति
  • गुजरात में यूपी-बिहार के लोगों पर हमले में अल्पेश का सामने आ रहा था नाम
नई दिल्ली: गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमले के लिए बीजेपी कांग्रेस को ज़िम्मेदार बता रही है. कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर का हाथ होने के आरोप लग रहे हैं. इस पर अब अल्पेश ठाकुर ने सामने आकर सफाई दी है. दरअसल अल्पेश ठोकार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह दूसरे राज्यों के लोगों के लिए भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन अब अल्पेश ठाकोर वीडियो के बयान से पूरी तरह पलट गए. सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने  कभी भी उत्तर भारतीयों को खदेड़ने को लेकर कोई बयान नहीं दिया. अल्पेश का कहना है कि उन्होंने रोज़गार की बात आक्रामक तरीके से की होगी लेकिन उन्हें ग़लत बताया जा रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि वो राहुल गांधी के सिपाही हैं और मारने, काटने की राजनीति नहीं करते हैं. इधर जेडीयू ने राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर अल्पेश ठाकोर पर कार्रवाई करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें-गुजरात में बसे बिहार के लोगों से नीतीश कुमार ने फिर की अपील- आप मज़बूती से वहां रहिए

दरअसल गुजरात में बच्ची से बलात्कार की घटना ने राजनीतिक रंग धारण कर लिया. इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर हमलावर दिख रही. बीजेपी कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकुर पर स्थानीय लोगों को यूपी-बिहार के लोगों के खिलाफ उकसाने का आरोप लगा रही है. वहीं कांग्रेस ने इसका ठीकरा  राज्य की बीजेपी सरकार पर फोड़ा है. कांग्रेस का नाम लिए बगैर गुजरात के गृहमंत्री प्रदीप जडेजा ने कहा कि घटना की जांच चल रही है, पता लगाया जा रहा है कि कहीं यह उन लोगों की साजिश तो नहीं, जो सत्ता से बाहर बैठे हैं.  

उत्तर-भारतीयों पर हमले से भड़के बीजेपी सरकार के मंत्री, मांग लिया गुजरात सरकार से इस्तीफा

गुजरात में पहली बार विधायक बने अल्पेश ठाकुर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह हल्ला बोल की बात कहते हुए जहां कारखानों को बंद करने की धमकी दे रहे हैं, वहीं बदला लेने की भी बात कर रहे हैं. उनके संगठन क्षत्रिय ठाकोर सेना पर उत्तर-भारतीयों पर हमले का आरोप लग रहा है. बता दें कि गुजरात (Gujarat) के साबरकांठा जिले में 14 माह की बच्ची से बलात्कार के बाद राज्य में उत्तर भारतीयों, खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों पर हमले (Gujarat Rape Mob Attacks) के बाद वहां से लोगों का पलायन जारी है.

वीडियो-गुजरात में उत्तर-भारतीयों पर हमलाः आरोपों पर अल्पेश ठाकोर ने दी सफाई  
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alpesh Thakor, Alpesh Thakore Video, Alpesh Thakore Role In Gujarat Voilence
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com