गुजरात में उत्तर-भारतीयों पर हमले की घटना के बीच कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकुर का वीडियो वायरल हुआ है.
- गुजरात में लगातार हो रहे उत्तर-भारतीयों पर हमले
- हमले के पीछे कांग्रेस का हाथ होने का लग रहा आरोप
- कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर का वीडियो वायरल
अहमदाबाद:
बच्ची से बलात्कार की घटना के बाद गुजरात में उत्तर-भारतीयों पर हमले की घटना ने राजनीतिक रंग धारण कर लिया है. कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर पर स्थानीय लोगों को यूपी-बिहार के लोगों के खिलाफ उकसाने का आरोप लग रहा है. यूपी-बिहार से रोजी-रोटी की तलाश में आकर गुजरात के पांच प्रमुख शहरों में रहने वाले लोगों पर लगातार हमले हो रहे हैं. कांग्रेस ने इसका ठीकरा राज्य की बीजेपी सरकार पर फोड़ा है. वहीं राज्य सरकार और बीजेपी ने इशारों ही इशारों में कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश की है.बता दें कि गुजरात (Gujarat) के साबरकांठा जिले में 14 माह की बच्ची से बलात्कार के बाद राज्य में उत्तर भारतीयों, खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों पर हमले (Gujarat Rape Mob Attacks) के बाद वहां से लोगों का पलायन जारी है.
गुजरात में रेप की घटना के बाद उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों पर हमला, 10 बड़ी बातें
उधर, कांग्रेस का नाम लिए बगैर गुजरात के गृहमंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने कहा कि घटना की जांच चल रही है, पता लगाया जा रहा है कि कहीं यह उन लोगों की साजिश तो नहीं, जो सत्ता से बाहर बैठे हैं. गुजरात में पहली बार विधायक बने अल्पेश ठाकोर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह हल्ला बोल की बात कहते हुए जहां कारखानों को बंद करने की धमकी दे रहे हैं, वहीं बदला लेने की भी बात कर रहे हैं. उनके संगठन क्षत्रिय ठाकोर सेना पर उत्तर-भारतीयों पर हमले का आरोप लग रहा है.
गुजरात : हमले के बाद उत्तर भारतीयों का पलायन, डीजीपी बोले, त्योहार की वजह से लोग जा रहे घर
450 लोग हुए गिरफ्तार
इस बीच गुजरात सरकार ने प्रवासी कामगरों से अपील की है कि वह राज्य छोड़कर नहीं जाएं और जो लोग जा चुके हैं वह वापस लौट आएं. गुजरात के गृह मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों से रोजगार के लिए गुजरात आने वाले कामगरों की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी हमारे ऊपर है. हम राज्य में कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए काफी गंभीर हैं. हमने अभी तक 35 एफआईआर फाइल की है. इसके अलावा अभी तक 450 से अधिक लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. मामले में सरकार पूरी तरह गंभीर है. राज्य के पुलिस प्रमुख खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. गुजरात के गृहमंत्री ने कहा कि कुछ मुट्ठी भर तत्तों ने हमारे गुजरात की शांतिऔर सलामती की सुरक्षा के सामने ऐसे प्रयास किया है. 450 से ज्यादा लोगों की हमने धड़पकर की है. अफवाह फैलाने वालों के सामने हमने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
वीडियो- गुजरात: प्रवासी संकट, 450 गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Gujrat Attacs, Alpesh Thakur, Congress Mla Alpesh Thakor, Congress Link In Gujarat's Attack, Gujarat's Attack Against Migrants, Infant Rape Case In Gujarat