बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी शुरू हो गई है. राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं और अपनी रणनीतियों पर काम कर रहे हैं. कांग्रेस भी अपनी पुरानी जमीन को तलाशने के लिए पहल शुरू कर दी है. 25 मार्च को दिल्ली में बिहार कांग्रेस की बैठक होगी, जहां आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी.
कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक 25 मार्च को दिल्ली में होने वाली है, जिसमें मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी मौजूद रहेंगे. यह बैठक दोपहर 2.30 बजे इंदिरा भवन में आयोजित की जाएगी. इस बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर रणनीति पर चर्चा होगी. पार्टी ने पिछले एक महीने में अपने प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष में बदलाव किया है. पहले यह बैठक 12 मार्च को आयोजित करने की योजना थी, लेकिन अब यह 25 मार्च को होगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
किन मुद्दों पर 'इंडिया' गठबंधन बिहार में चुनाव लड़ेगा? किन मुद्दों को जोर से उठाने की जरुरत है और 'इंडिया' गठबंधन का आकार और संरचना बिहार में कैसी होगी ? इन सारी बातों पर कांग्रेस की बैठक में चर्चा हो सकती है.
बिहार में चुनाव से आठ महीने पहले कांग्रेस ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदलकर सबको चौंका दिया था. राजेश कुमार बिहार कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं. वो औरंगाबाद के कुटुंबा से दो बार के विधायक हैं.
बदलाव के पीछे क्या है कांग्रेस की रणनीति
राजेश कुमार के जरिए दलित वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश होगी, जिस पर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान का कब्जा है. बिहार में करीब 20 फीसदी दलित हैं जो परंपरागत रूप से सत्ता के साथ ही रहना चाहते हैं. बीजेपी और जेडीयू के पास भी कोई बड़ा दलित चेहरा नहीं है. मगर बिहार में कांग्रेस के लिए खोने को कुछ नहीं है. शायद यही बदलाव कुछ काम कर जाए, ऐसी उम्मीद कांग्रेसी बिहार विधान सभा चुनाव के लिए कर रहे होंगे.
AICC मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने कहा कि बिहार सत्याग्रह और क्रांतियों का जनक है. लेकिन आज बिहार के लोग पलायन के लिए मजबूर हो गए हैं. यहां के नौजवानों में हुनर की कोई कमी नहीं है, पर उनके हुनर का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा. अब बिहार को बदलना है, तो बिहार की सरकार को बदलना है. 'सरकार बदलो-बिहार बदलो' ये नारा हम यहां से दे रहे हैं.
RJD पर दबाव बनाने की होगी कोशिश!
कांग्रेस ने पिछली बार 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन केवल 19 सीटें ही जीत पाई थी. जानकारी के मुताबिक इस बार लालू यादव कांग्रेस को इतनी सीटें देने के लिए तैयार नहीं हैं, इसलिए कांग्रेस को अपनी जमीन तैयार करनी होगी और लोगों तक पहुंचना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं