कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बुधवार को दिल्ली कैंट (Delhi Cantt) में उस पीड़ित दलित परिवार के घर पहुंचे, जिनकी 9 साल की बेटी की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या (Dalit Girl Raped Murdered) कर दी गई थी. साथ ही हमलावरों ने उसकी लाश का भी जबरन दाह संस्कार करवा दिया. राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद ANI से बातचीत में कहा, मैंने पीड़ित परिजनों से बात की. वो सिर्फ न्याय चाहते हैं और कुछ भी नहीं. उनका कहना है कि उनके साथ इंसाफ नहीं हुआ है. उनकी मदद होनी चाहिए और हम ये करेंगे. मैंने उनसे कहा कि हम उनके साथ खड़े हैं. राहुल गांधी उनके साथ खड़ा है, जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता.
राहुल गांधी की नाश्ते पर हुई बैठक ने नई शैली के नेतृत्व का दिया संकेत
दिल्ली के कैंट इलाके में 9 वर्षीय बच्ची की रेप के बाद हत्या कर देने का मामला गर्मा गया है. इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल बना हुआ है. परिजनों का आरोप है कि बच्ची की रेप के बाद जबरन उसके शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है. इस मामले पर विपक्ष सरकार पर सवाल उठा रही है. आज इसी बाबत कांग्रेस नेता राहुल गांधी पीड़िता के परिजनों से मिले. उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
गौरतलब है कि राहुल गांधी इस मामले पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं. दिल्ली के साथ-साथ पूरे देश की नज़र इस खबर पर है, ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस मुद्दे के साथ सरकार को कठघड़े में शामिल करना चाहते हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अलावा देश के कई नेताओं ने इस घटना की निंदा की है. स्थानीय लोग पुलिस के रवैये से बहुत ही नाराज़ हैं. इस मामले में अभी तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. राहुल गांधी के बाद दिल्ली के सीएम केजरीवाल भी पीड़ित परिवार से बहुत जल्द मुलाकात करेंगे.
देखा जाए तो ये मामला बेहद संगीन है. इस मामले में पुलिस ने एक पुजारी को हिरासत में लिया है. दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी इंगित प्रताप सिंह का कहना है कि रात के लगभग 10:30 बजे दिल्ली कैंट पुलिस थाने में नाबालिग लड़की के बलात्कार के बाद मौत और उसके दाह संस्कार के संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली. डीसीपी का कहना है कि पुराने नंगल गांव के लगभग 200 गांववाले नंगल के श्मशान घाट पर इकट्ठा थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं