दिल्ली कैंट (Delhi Cantt) इलाके में एक नाबालिग लड़की की मौत का मामला गर्मा गया है. दरअसल, इस मामले में लड़की के साथ बलात्कार के बाद हत्या के आरोप लगे हैं. यही नहीं लड़की के शव का जबरन अंतिम संस्कार भी कर दिया गया. पुलिस ने इस मामले में एक पुजारी को हिरासत में लिया है. दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी इंगित प्रताप सिंह के मुताबिक- रात लगभग 10:30 बजे दिल्ली कैंट पुलिस थाने में नाबालिग लड़की के बलात्कार के बाद मौत और उसके दाह संस्कार के संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली और पुराने नंगल गांव के लगभग 200 गांववाले पुराने नंगल के श्मशान घाट पर इकट्ठा थे.
श्मशान घाट के सामने किराए पर पुराना नंगल में नौ साल की नाबालिग लड़की अपने माता-पिता के साथ रहती थी. वह लगभग 5:30 बजे अपनी मां को बताकर श्मशान घाट के वाटर कूलर से ठंडा पानी लेने गई थी. 6 बजे श्मशान घाट के पुजारी पंडित राधेश्याम और नाबालिग लड़की की मां को जानने वाले 2-3 अन्य लोगों ने उसे श्मशान में बुलाया और लड़की के शव को यह कहते हुए दिखाया कि वाटर कूलर से पानी पीने के दौरान उसे करंट लग गया था. लड़की की बाईं कलाई और कोहनी के बीच जलने के निशान थे. उसके होंठ भी नीले थे. यह मां ने देखा. पुजारी और 2-3 लोगों ने मां से कहा कि अगर आप पीसीआर कॉल करते हैं तो पुलिस इसका मामला बनाएगी और पोस्टमॉर्टम में डॉक्टर लड़की के सभी अंगों को चुरा लेंगे और इसलिए उसका अंतिम संस्कार करना बेहतर है लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया गया, जिसके बाद मृतक लड़की की मां ने पति के साथ शोर मचाया कि उनकी मर्जी के बिना उस लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया गया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
भीड़ जमा हो गई और फिर पीसीआर कॉल की गई. तुरंत स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रण में लिया गया. लड़की की मां ने अपना बयान दिया और कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुजारी को हिरासत में ले लिया गया. पुलिस ने इस मामले में आईपीसी 304, 342, 201 और एससी/एसटी एक्ट के तहत सभी चार आरोपियों पुजारी राधेश्याम, सलीम, लक्ष्मीनारायण, कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं