दिल्ली कैंट इलाके में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या (Minor Rape) के मामले में राजनीति गरमा गई है. भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर (Bhim Army Chief ChandraShekhar) भी मंगलवार को पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंचे. चंद्रशेखर ने कहा कि दिल्ली में ये सब हो रहा है और कहां है कानून व्यवस्था. कहां हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री ,गृहमंत्री और प्रधानमंत्री.अभी हमारे हाथरस के जख्म नहीं भरे थे और ये घटना हो गई. चंद्रशेखर ने कहा कि हमारी टीम इनका लीगल केस लड़ेगी.हम आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग करते हैं.
दिल्ली कैंट (Delhi Cantt) इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के बाद हत्या के आरोप लगे हैं. लड़की के शव का जबरन अंतिम संस्कार भी कर दिया गया. पुलिस ने एक पुजारी को हिरासत में लिया है. दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के डीसीपीके मुताबिक सोमवार रात लगभग 10:30 बजे नाबालिग लड़की के बलात्कार के बाद मौत और उसके दाह संस्कार के संबंध में दिल्ली कैंट पुलिस थाने में एक पीसीआर कॉल मिली थी. पुराने नांगल गांव के लगभग 200 गांव वाले पुराने वहां श्मशान घाट पर इकट्ठा थे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
श्मशान घाट के सामने किराये पर पुराना नांगल में 9 साल की नाबालिग लड़की अपने माता-पिता के साथ रहती थी. वह लगभग 5:30 बजे अपनी मां को बताकर श्मशान घाट के वाटर कूलर से ठंडा पानी लेने गई थी. 6 बजे श्मशान घाट के पुजारी पंडित राधेश्याम और नाबालिग लड़की की मां को जानने वाले 2-3 अन्य लोगों ने उसे श्मशान में बुलाया और लड़की के शव को यह कहते हुए दिखाया कि वाटर कूलर से पानी पीने के दौरान उसे करंट लग गया. लड़की की बाईं कलाई और कोहनी के बीच जलने के निशान थे. उसके होंठ भी नीले थे.
पुजारी और 2-3 लोगों ने उससे कहा कि अगर शिकायत करते हैं तो पुलिस इसका मामला बनाएगी और पोस्टमॉर्टम में डॉक्टर लड़की के सभी अंगों को चुरा लेंगे. इसलिए उसका अंतिम संस्कार करना बेहतर है. इसके बाद लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया गया. इसके बाद मृतक लड़की की मां ने पति के साथ शोर मचाया कि उनकी मर्जी के बिना उसकी बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं