विज्ञापन

कांग्रेस के चंदे में भारी गिरावट, 3 साल में मिला सबसे कम पैसा; इलेक्शन के दौरान भी तंग रहा 'हाथ'

कांग्रेस पार्टी के चंदे में भारी गिरावट हुई है. यह जानकारी कांग्रेस की तरफ से चुनाव आयोग को सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर पता चली है. जहां वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कांग्रेस पार्टी को दान के रूप में 130.7 करोड़ रुपए का योगदान मिला है.

कांग्रेस के चंदे में भारी गिरावट, 3 साल में मिला सबसे कम पैसा; इलेक्शन के दौरान भी तंग रहा 'हाथ'
कांग्रेस पार्टी के चंदे में पिछले तीन साल में सबसे ज्यादा गिरावट (फाइल फोटो)
  • वित्तीय वर्ष 2025-26 में कांग्रेस को 20 हजार रुपये से अधिक के दान के रूप में 130.7 करोड़ रुपये मिले हैं.
  • चुनाव आयोग को दी रिपोर्ट के मुताबिक तीन सालों में मिले चंदे में कांग्रेस पार्टी की यह सबसे बड़ी गिरावट हुई है.
  • कांग्रेस को 1 करोड़ रुपये या उससे अधिक के नौ व्यक्तिगत और कॉरपोरेट योगदानों से कुल 43 करोड़ मिला है.

कांग्रेस पार्टी की तरफ से चुनाव आयोग को सौंपी गई रिपोर्ट में बड़ी जानकारी सामने आई है. जहां देश की सबसे पुरानी पार्टी के चंदे में भारी गिरावट हुई है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में पार्टी को 20 हजार रुपये से अधिक के दान के रूप में सिर्फ 130.7 करोड़ रुपये मिले हैं. जबकि साल 2024-25 में पार्टी को 517.4 करोड़ रुपए मिला था, यानि इस बार का चंदा महज एक-चौथाई है. यानी एक साल में कांग्रेस के चंदे में करीब 75 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. यह गिरावट सिर्फ पिछले साल की तुलना में नहीं है, सामान्य वर्ष माने जाने वाले 2023-24 में भी कांग्रेस को 281.3 करोड़ रुपये का चंदा मिला था. ऐसे में अगर उस हिसाब से भी देखा जाए तो 2025-26 का चंदा 2023-24 से भी करीब 53 प्रतिशत कम है. यह पिछले तीन वित्तीय सालों में पार्टी के चंदे में सबसे ज्यादा गिरावट हुई है.

क्यों कांग्रेस के चंदे में आई गिरावट

दरअसल, कांग्रेस को कॉरपोरेट जगत से मिलने वाले चंदे में मुख्य रूप से प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट के जरिए आता था. साल 2025-26 में भी यही एकमात्र ऐसा इलेक्टोरल ट्रस्ट रहा, जिसकी तरफ से कांग्रेस पार्टी को लगातार चंदा दिया गया. हालांकि पिछले साल की तुलना में इस ट्रस्ट ने भी कांग्रेस पार्टी को बहुत कम चंदा दिया है. 2025-26 में ट्रस्ट ने कांग्रेस को सिर्फ 25 करोड़ रुपये दिए, जो कुल चंदे का करीब 19 प्रतिशत है. पिछली साल इसी ट्रस्ट ने 216 करोड़ का चंदा दिया था. जो उस साल के कुल चंदे का 41.8 प्रतिशत था. यानी ट्रस्ट की तरफ से मिलने वाली राशि में करीब 88.5 प्रतिशत की गिरावट आई है.

कांग्रेस को इस बार कहा से मिला चंदा 

चुनाव आयोग को सौंपी गई रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस पार्टी को 1 करोड़ रुपये या उससे अधिक के कुल 9 व्यक्तिगत और कॉरपोरेट योगदानों से पार्टी को 43 करोड़ रुपये मिले, जो कुल चंदे का लगभग एक-तिहाई हिस्सा है. 

  • स्टार सीमेंट लिमिटेड: 5 करोड़ रुपये.
  • सज्जन भजंका: 4 करोड़ रुपये.
  • अफनान कंस्ट्रक्शन्स: 3 करोड़ रुपये.
  • प्रेम कुमार भजंका: 2 करोड़ रुपये.
  • इप्सम प्रोएडवाइजर्स और एसएमएस बिल्डर्स: 1-1 करोड़ रुपये. 

ये वीडियो भी देखिए

इसके अलावा 5 लाख रुपये या उससे कम के 1321 छोटे योगदानों से कुल 37.2 करोड़ रुपये मिले, जो कुल राशि का सिर्फ 28.5 प्रतिशत है. इससे साफ है कि पार्टी छोटे दानदाताओं से भी बड़ी रकम जुटाने में नाकाम रही. 

विधानसभा चुनाव के दौरान मिला चंदा

2024-25 लोकसभा चुनाव का साल था. ऐसे में इस साल मिले चंदे में बढ़ोत्तरी होना स्वाभाविक था. साल 2023-24 की तुलना में इस साल कांग्रेस पार्टी के चंदे में 84 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी. लेकिन 2025-26 में गिरावट को सिर्फ चुनावी साल खत्म होने से नहीं समझा जा सकता, क्योंकि 2025-26 में भी बिहार विधानसभा चुनाव हुआ था. साथ ही अप्रैल 2026 में होने वाले असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी के चुनावों की तैयारियां भी इसी दौरान चल रही थीं. इसके बावजूद चंदा नहीं बढ़ा बल्कि कम हो गया. वहीं 2024-25 में कूपन जारी करने और उनकी बिक्री से कांग्रेस को 350 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिली थी. 2025-26 की ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि कूपन और अन्य स्रोतों से पार्टी को कितनी रकम मिली, क्योंकि 20 हजार से अधिक के चंदे की रिपोर्ट में वो रकम शामिल नहीं होती. 

ये भी पढे़ंः सितंबर महीने को अपनी जिंदगी में सबसे खास क्यों मानते हैं लालकृष्ण आडवाणी, खुद लिखी थी पूरी कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress Donation, Congress Donations, Congress Donation Camp, Congress News, Congress News Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com