विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2018

सांसद रेणुका चौधरी पर पीएम के बयान से नाराज़ कांग्रेस ने राज्यसभा में खूब किया हंगामा

कांग्रेस पीएम मोदी से इस बयान पर माफी की मांग कर रही है. हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दी गई. 

सांसद रेणुका चौधरी पर पीएम के बयान से नाराज़ कांग्रेस ने राज्यसभा में खूब किया हंगामा
कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी
नई दिल्ली: रेणुका चौधरी पर दिए गए 'रामायण बयान' ने आज राज्‍यसभा की कार्यवाही को हंगामेदार बना दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्‍यसभा में अपने भाषण के दौरान कुछ टिप्‍पणी कर दी थी जिसे लेकर कांग्रेस ने आज राज्‍यसभा में जोरदार हंगामा किया. कांग्रेस पीएम मोदी से इस बयान पर माफी की मांग कर रही है. हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दी गई. 

बजट सत्र में विपक्ष ने केंद्र सरकार के सामने कई सवालों के जवाब मांगे थे जिनमें राफेल डील और नौकरियों का मुद्दा मुख्य था. प्रधानमंत्री ने भी अपने भाषण में विपक्ष कई मुद्दों पर घेरने की कोशिश की. विपक्ष के सवालों का जवाब देने के क्रम में एक मौका ऐसा भी आया था जब राज्यसभा में बैठे लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए. दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात पर कांग्रेस की रेणुका चौधरी ने बहुत जोर से ठहाका लगा दिया था.

पढ़ें : अप्रैल में बदलेगी राज्यसभा की स्थिति, बीजेपी को कितना फायदा, पढ़ें 10 बातें

इस पर सभापति वेंकैया नायडू गुस्‍सा हो गए थे और उन्‍होंने प्रधानमंत्री को रोकते हुए रेणुका चौधरी को गरम तेवर के साथ कहा था कि यह व्‍यवहार संसदीय नहीं कहा जा सकता. लेकिन, प्रधानमंत्री ने यह कह कर माहौल को ठंडा बनाया था कि ‘सभापति जी, मेरी प्रार्थना है आप रेणुका जी को कुछ नहीं कहें. रामायण सीरियल के बाद पहली बार ऐसी हंसी सुनी है.’ पीएम मोदी के इतना कहते ही राज्यसभा एक बार फिर हंसी गूंज उठी थी.

VIDEO: पीएम के हमले

राज्यसभा में अपने भाषण में पीएम मोदी ने विपक्ष को जमकर आड़े हाथों लिया. उन्‍होंने आधार से लेकर वन रैंक वन पेंशन तक के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कई योजनाओं को देशकों तक रोके रखा. कश्‍मीर को लेकर उनका कहना था कि अगर सरदार पटेल पीएम बने होते तो आज कश्‍मीर का एक बड़ा हिस्‍सा पाकिस्‍तान के पास नहीं होता.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Renuka Chaudhary, Renuka Chowdhury
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com