विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2020

कांग्रेस ने विवादित नारा लगाने पर अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, कहा-हम में और उनमें है ये फर्क...

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को तब विवाद पैदा कर दिया जब उन्होंने चुनावी रैली में आए लोगों को ‘गद्दारों को मारने वाला’ भड़काऊ नारा लगाने के लिए उकसाया.

कांग्रेस ने विवादित नारा लगाने पर अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, कहा-हम में और उनमें है ये फर्क...
कांग्रेस ने अनुराग ठाकुर के विवादित नारे के लिए बीजेपी पर हमला बोला है.
  • कांग्रेस नेता रणदीप सुरेजवाला ने ट्वीट किया है
  • ट्वीट कर बीजेपी और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना
  • अनुराग ठाकुर ने लगवाया था विवादित नारा
नई दिल्ली:

कांग्रेस (Congress) ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) के एक विवादित नारा लगाने पर मंगलवार को भाजपा (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि वह देश के सभी बेरोजगारों को रोजगार देने की बात करती है और यही उसमें एवं सत्तारूढ़ पार्टी में फर्क है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने ट्वीट कर कहा, "भाजपा कहती है कि ''देश के गद्दारों को, गोली मारो सा***को.'' वहीं, कांग्रेस कहती है 'देश के बेरोज़गारों को, काम दो सारों को' बस यही फर्क है."

a4f5v038

दरअसल, भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को तब विवाद पैदा कर दिया जब उन्होंने चुनावी रैली में आए लोगों को ‘गद्दारों को मारने वाला' भड़काऊ नारा लगाने के लिए उकसाया. इससे पहले उन्होंने सीएए (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर निशाना साधा था. रैली में, वित्त राज्य मंत्री ठाकुर ने कहा था, “ देश के गद्दारों को”, जिसपर भीड़ ने कहा था, “गोली मारो सा***को.”

Delhi Polls 2020: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बिगड़े बोल- रैली में 'देश के गद्दारों को गोली मारो' के लगवाए नारे

रिठाला से भाजपा के उम्मीदवार मनीष चौधरी के समर्थन में एक जनसभा में ठाकुर ने शाहीनबाग (Shaheen Bagh) में चल रहे सीएए विरोधी प्रदर्शन और कथित देश विरोधी नारों से विपक्षी पार्टियों को जोड़ा और भीड़ से विवादित नारे लगाने को कहा था.

Delhi Election 2020: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान पर ऐक्शन में चुनाव आयोग

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Election 2020, Anurag Thakur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com