विज्ञापन
This Article is From Apr 23, 2011

कांग्रेस ने साधा अन्ना हजारे पर निशाना

कांग्रेस ने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग नरेंद्र मोदी का गुणगान करते हैं, उन्हें आत्मनिरीक्षण करना चाहिए।
New Delhi: कांग्रेस ने 2002 में गोधरा ट्रेन अग्निकांड के बाद हुए गुजरात दंगों में राज्य के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका के बारे में आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट की ओर से दायर हलफनामे का उल्लेख करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग मोदी का गुणगान करते हैं, उन्हें आत्मनिरीक्षण करना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने हजारे का नाम लिए बिना संवाददाताओं से कहा, यह सर्वमान्य तथ्य है कि गुजरात में दंगा नहीं, बल्कि सरकार प्रायोजित आतंकवाद हुआ था। हम गुजरात के मुख्यमंत्री की प्रशंसा करने वाले सभी लोगों से अपील करेंगे कि वह उच्चतम न्यायालय में दायर हलफनामा और दंगों में मारे गए लोगों की दुर्दशा देखें।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कांग्रेस, अन्ना हजारे, नरेंद्र मोदी, गुजरात दंगा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com