दिल्ली-एनसीआर में अभी भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली है. आसमान साफ़ रहने के बावजूद लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है. दिल्ली के अलावा, पंजाब-हरियाणा, यूपी, बिहार में लगभग ऐसी ही स्थिति है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज हवाएं चलने की संभावना है.
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में दिल्ली का तापमान 1 डिग्री सेल्सियस घटने वाला है. 9 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, वहीं अगले दो दिनों तक 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इन दो दिनों में हल्के कोहरे भी देखने को मिलेंगे.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
उत्तर प्रदेश का मौसम
वहीं उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र का मौसम भी ठंड रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, हाथरस, मेरठ, गौतम बुद्धनगर का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा. अगले दो दिनों तक इन क्षेत्रों में धुंध का असर देखने को मिलेगा. वहीं पूर्वांचल में दिन साफ रहेगा और मौसम बिल्कुल सामानय रहेगा. जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर, प्रयागराज का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
बिहार का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के पटना, गया में लोगों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है. यहां अभी भी शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है. अगले दो दिनों तक यहां आंशिक रूप से धुंध भी देखने को मिलेगा.
मौसम विभाग के अनुसार, देश के मैदानी इलाकों में हरियाणा के करनाल में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब की स्थिति भी हरियाणा जैसी ही हैं. यहां भी ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है. गिरते तापमान की वजह से उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में पाला पड़ने की आशंका जताई गई है. जबकि कल, हिमाचल प्रदेश और दक्षिण हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में सर्दी का सितम रहा.
इसे भी पढ़ें- कश्मीर में तापमान पहुंचा शून्य से नीचे, भारी Snowfall के कारण हिमाचल में 250 सड़कें बंद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं