- कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर मंतर से धरना खत्म कर आंदोलन फिर शुरू करने की चेतावनी दी है
- पार्टी ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह को टैग कर समझौते के पालन न होने की बात कही है
- पार्टी का आरोप है कि बिहार, बंगाल और दिल्ली में छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी की गई है
जंतर मंतर से धरना खत्म कर लौटी कॉकरोच जनता पार्टी ने एक बार फिर से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है. सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने एक ट्वीट किया है, जिसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह को टैग करते हुए समझौते के अनुसार काम न होने की बात कही है. रांका ने कहा कि समझौते में कहा गया था कि आंदोलनकारियों के खिलाफ कोई पुलिस कार्रवाई नहीं होगी. इसके बाद भी बिहार और बंगाल में बड़ी संख्या में छात्रों को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा दिल्ली में सैकड़ों छात्रों को सर्विलांस किया गया है या फिर उनका उत्पीड़न हुआ है. ऐसा कई राज्यों में हो रहा है.
दिल्ली और आसपास के कुछ इलाकों में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की बात भी सामने आई है. हमारी डिमांड है कि छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी केसों को तुरंत वापस लिया जाए. इसके अलावा भविष्य में भी इस आंदोलन से जुड़े मामलों में केस दर्ज न किए जाएं. हमारी डिमांड है कि कल तक आप इस संबंध में हमें जानकारी दें. यह बताएं कि भारत सरकार कब क्या कर रही है या करेगी. यही नहीं उन्होंने कहा कि यदि इन केसों को वापस नहीं लिया गया और पुलिस का एक्शन जारी हुई तो हम फिर से जंतर मंतर पर बैठने को मजूबर होंगे और आंदोलन करेंगे.
Dear @JPNadda @DrJitendraSingh ji,
— Ashutosh Ranka (@AshutoshRanka) July 27, 2026
We are observing a complete breach of the agreement regarding no police action against the protestors. Hundreds of students have been arrested in Bihar and Bengal, and hundreds are being surveilled/harrassed in Delhi and other states. Multiple…
25 जुलाई को समझौते के बाद खत्म हुआ था आंदोलन
हालांकि अब तक कहीं से ऐसी पुष्ट जानकारी नहीं मिली है कि आंदोलन करने वाले छात्रों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है या फिर उन्हें अरेस्ट किया गया है. आशुतोष रांका ने भी किसी केस का उदाहरण अपनी बात में नहीं दिया. बता दें कि 25 जुलाई को सरकार और सीजेपी के बीच एक समझौता हुआ था. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया था और उसी दिन सीजेपी के प्रतिनिधियों के साथ बैठे मंत्रियो ने बताया था कि छात्रों पर केस दर्ज नहीं होंगे. पहले से दर्ज मामलों को वापस लिया जाएगा. बता दें कि छात्रों के साथ समझौते में जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह मौजूद थे. इसके अलावा सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल तुड़वाने भी यही नेता गए थे.
यह भी पढ़ें: जंतर मंतर पर मस्ती से छाए ये चेहरे, किसी का डांस तो किसी के एक्सप्रेशंस के ही दीवाने हुए लोग
प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी दोहराई मांग, बुधवार तक मांगी एग्रीमेंट की कॉपी
सीजेपी ने इसे लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की. इसमें सीजेपी के आशुतोष रांका ने कहा कि तीसरे राउंड की वार्ता में यह तय हुआ था कि सभी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज केसों को वापस लिया जाएगा. इसके अलाव नए मुकदमे दर्ज भी नहीं होंगे. इस संबंध में एक लिखित मसौदा हमने तैयार करके सरकार को दिया था. अब उस पर लिखित समझौता बुधवार तक हमें मिलने की बात कही गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं