NATION WIDE PROTEST TODAY BY CJP LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन और तेज होता जा रहा है. हालांकि सरकार के आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने गुरुवार रात 27 दिन बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी. बता दें कि रात को पीएम मोदी ने एक वीडियो संदेश जारी कर पेपर लीक के आरोपियों पर सख्त एक्शन लिए जाने की बात कही. लेकिन सीजेपी ने शुक्रवार को देशव्यापी शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है. अभिजीत दीपके की पार्टी ने एक्स पर एक पोस्ट में छात्र संगठनों से एकजुट होने और विरोध में शामिल होने को कहा है. छात्रों के प्रदर्शन के बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अपने छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी कर छात्रों और फैकल्टी से जंतर-मंतर से दूर रहने की अपील की है. छात्रों के विरोध प्रदर्शन का मुद्दा संसद के मॉनसून सत्र में भी विपक्ष जोर-शोर से उठा रहा है. संसद के मॉनसून सत्र का आज पांचवां दिन है. पिछले कई दिन विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ चुके हैं. आज भी सदन में कई मुद्दे उठ सकते हैं.
CJP Protest All Live Updates Here...
ये भी पढ़ें- रात 11.04 बजे से 12.32 तक... वो 88 मिनट जिसमें NEET पेपर लीक से जुड़े 4 बड़े एक्शन हुए
ये भी पढ़ें- सोनम वांगचुक का जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने तुड़वाया अनशन, पीएम मोदी ने की बेहतर स्वास्थ की कामना
CJP Protest LIVE: सोनम सर आपके साधारण साहस और बलिदान के लिए धन्यवाद- अभिजीत दीपके
सोनम वांगचुक के अनशन खत्न करने पर अभिजीत दीपके ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि हमें राहत महसूस हो रही है कि सोनम सर ने 26 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी. आपके असाधारण साहस और बलिदान के लिए धन्यवाद. अपनी जान जोखिम में डालकर आपने पूरे देश की अंतरात्मा को जगाया. आपका जीवन इस देश के लिए अमूल्य है.
We are relieved and grateful that Sonam sir has ended his hunger strike after 26 days.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 23, 2026
Thank you, sir, for your extraordinary courage and sacrifice. By putting your own life on the line, you awakened the conscience of an entire nation. Your life is far too precious to this…
CJP Protest LIVE: आज सीजेपी और सरकार के बीच होगी बातचीत
दिल्ली समेत देशभर में विरोध प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच शुक्रवार को बातचीत होने जा रही है. CJP का एक प्रतिनिधिमंडल आज दोपहर 12:30 बजे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात करेगा.
CJP Protest LIVE: पीएम मोदी छात्रों की समझदारी का अपमान न करें- राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी द्वारा करीब आधी रात वीडियो संदेश करने और उसमें शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को नजर अंदाज करने को लेकर उनकी आलोचना की. उन्होंने एक एक्स पोस्ट में कहा कि पीएम को छात्रों की समझदारी का अपमान नहीं करना चाहिए.
Mr. Modi, our students are demanding Dharmendra Pradhan’s resignation.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 23, 2026
Don’t insult their intelligence with this pathetic midnight video.
1. Sack Pradhan.
2. Punish those who beat students.
3. Apologise https://t.co/7SLB6pQqZx
CJP Protest LIVE: दिल्ली के ये 17 मेट्रो स्टेशन बंद
- 1. लोक कल्याण मार्ग
- 2. राजीव चौक
- 3. पटेल चौक
- 4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- 5. बाराखंभा रोड
- 6. सुप्रीम कोर्ट
- 7. सेवा तीर्थ
- 8. जनपथ
- 9. मंडी हाउस
- 10. सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
- 11. ITO
- 12. दिल्ली गेट
- 13. इंद्रप्रस्थ
- 14. खान मार्केट
- 15. जोर बाग
- 16. शिवाजी स्टेडियम
- 17. झंडेवालान
CJP Protest LIVE: दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन आज भी बंद
दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन की वजह से आज भी 17 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे. 24 जुलाई को सुबह 7 बजकर 30 मिनट से यह स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे.
Service Update
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 23, 2026
Below mentioned Metro stations will be closed from 07:30 AM tomorrow (24th July, 2026) till further instructions. However, Interchange facility shall remain available at Rajiv Chowk, Mandi House and Central Secretariat.
1. Lok Kalyan Marg
2. Rajiv Chowk
3.…
CJP Protest LIVE Update: 400 से ज्यादा पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल ब्लॉक
दिल्ली में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने 400 से ज्यादा ऐसे पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल की पहचान की है जो गलत जानकारी फैला कर छात्रों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं.
480 Pakistan-based social media handles involved in coordinated misinformation campaigns were identified and blocked.
— Delhi Police (@DelhiPolice) July 23, 2026
Delhi Police appeals to students and youth to be wary of such foreign accounts spreading rumours to mislead the situation.@LtGovDelhi #DPUpdates pic.twitter.com/SXzwXosDGr
Parliament Monsoon Session Live: संसद के मॉनसून सत्र का आज पांचवां दिन
संसद के मॉनसून सत्र का आज पांचवां दिन है. छात्रों के विरोध प्रदर्शन का मुद्दा सदन में जमकर गूंज रहा है. पिछले सभी दिन विपक्ष के ंहगामे की भेंट चढ़ गए.
CJP Protest LIVE: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा- अभिजीत दीपके
सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल खत्म करने पर अभिजीत दीपके ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि हम आभारी हैं कि सोनम सर ने 26 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी. आपकी असाधारण हिम्मत और त्याग के लिए धन्यवाद. अपनी जान जोखिम में डालकर आपने पूरे देश की अंतरात्मा को जगाया. देश के लिए आपकी जान बहुत कीमती है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' का शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा.
CJP Protest LIVE: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा-पीएम मोदी
NEET पेपर लीक को लेकर जारी विवाद और छात्र प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार रात छात्रों के नाम एक वीडियो संदेश जारी कर आश्वासन दिया कि पेपर लीक जैसी घटनाओं के खिलाफ सरकार और सख्त कार्रवाई करेगी. युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
शिक्षा मंत्रालय से विनीत जोशी हटाए गए
केंद्र सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है. कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 13 सचिव स्तर की नियुक्तियों और तबादलों को मंजूरी दी. लंबे समय से शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे विनीत जोशी को अब पंचायती राज मंत्रालय का सचिव बनाया गया है.उनकी जगह नरेश पाल गंगवार को शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव नियुक्त किया गया है.
सोनम वांगचुक ने 26 दिनों का अनशन तोड़ा
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों का अनशन गुरुवार रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में खत्म कर दिया. अनशन तोड़ते हुए उन्होंने कहा, “मैं आभारी हूं और खुशी-खुशी अपना उपवास समाप्त करता हूं.”

CJP Protest LIVE: 400 से ज्यादा पाकिस्तानी अकाउंट्स ब्लॉक
दिल्ली में चल रहे सीजेपी के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने कहा कि हमने नोटिस किया है कि सोशल मीडिया पर कुछ गलत जानकारी साझा करने की कोशिश हो रही है. अभी तक 400 से अधिक पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल की पहचान की गई है, जो मौजूदा स्थिति का फायदा उठाकर गलत और भ्रामक जानकारी शेयर कर रहे हैं.