- ओडिशा के पारादीप बंदरगाह पर जहाज से 220 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त
- पारादीप इंटरनेशनल कार्गो टर्मिनल पर जहाज में 22 संदिग्ध पैकेट देखे गए
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोकीन की कीमत करीब 220 करोड़ रुपये आंकी गई
ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के पारादीप बंदरगाह पर एक जहाज से 220 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त की गई है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि पारादीप इंटरनेशनल कार्गो टर्मिनल (पीआईसीटी) पर खड़े जहाज की एक ‘क्रेन' में बृहस्पतिवार रात 22 संदिग्ध पैकेट देखे गए. अधिकारियों ने बताया कि ‘क्रेन' ऑपरेटर को जब यह मिला तो उसने इसके विस्फोटक होने का संदेह जताते हुए अधिकारियों को सूचित किया. उन्होंने बताया कि जांच के बाद इसके कोकीन होने की पुष्टि हुई. सीमा शुल्क आयुक्तालय ने एक बयान में कहा कि उन्होंने खुफिया जानकारी के आधार पर आधी रात के आसपास जहाज की तलाशी ली और कोकीन के पैकेट मिले.
अधिकारियों ने बताया कि पनामा में पंजीकृत एमवी डेबी नामक मालवाहक जहाज ने मिस्र से अपनी यात्रा शुरू की और इंडोनेशिया के ग्रेसिक बंदरगाह से होते हुए यहां पहुंचा. अधिकारियों ने बताया कि जहाज को यहां से स्टील प्लेट लेकर डेनमार्क रवाना होना था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राज्य के सीमा शुल्क आयुक्त माधब चंद्र मिश्रा ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया, ‘‘जहाज पर एक क्रेन से 22 पैकेट बरामद किए गए. एक विशेष किट से जांच के बाद उसके कोकीन होने की पुष्टि हुई. जब्त सामग्री की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 200 करोड़ रुपये से 220 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है.''
उन्होंने कहा कि बरामदगी के सिलसिले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, लेकिन जहाज के चालक दल के सदस्यों को हिरासत में लिया गया है.
अधिकारियों ने कहा कि चालक दल के सभी सदस्य वियतनाम से हैं और जहाज का संचालन एशिया पैसिफिक शिपिंग कंपनी लिमिटेड द्वारा किया जाता है.
बयान में कहा गया है, ‘‘स्वान दस्ते की मदद से जहाज में खोजबीन की जा रही है.''
ये भी पढ़ें :
* अपराधियों और अपराध से कमाने वालों को आश्रय देने से इनकार करें : भारत
* USA : महिला के शव से कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में सिक्युरिटी गार्ड गिरफ्तार
* बुजुर्ग को न्यूड वीडियो कॉल करने के बाद पुलिस अफसर बनकर 74 हजार रुपये ठगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं