विज्ञापन
This Article is From Jan 12, 2019

सपा-बसपा गठबंधन पर बोले सीएम योगी, भाजपा ने 'राम और रोटी' का सम्मान किया लेकिन गठबंधन...

उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्षी दलों का कोई भी महागठबंधन अराजकता, भ्रष्टाचार और राजनीतिक अस्थिरता लेकर आएगा.

सपा-बसपा गठबंधन पर बोले सीएम योगी, भाजपा ने 'राम और रोटी' का सम्मान किया लेकिन गठबंधन...
सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
  • सपा-बसपा गठबंधन पर योगी आदित्यनाथ ने दिया बयान
  • बोले- गठबंधन अराजकता, भ्रष्टाचार और राजनीतिक अस्थिरता लेकर आएगा
  • भाजपा ने समाज के सभी वर्गों के विकास पर ध्यान दिया
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्षी दलों का कोई भी महागठबंधन अराजकता, भ्रष्टाचार और राजनीतिक अस्थिरता लेकर आएगा. उन्होंने कहा कि जो लोग एक-दूसरे को पसंद नहीं करते हैं, वे महागठबंधन के बारे में बातें कर रहे हैं. यह गठबंधन भ्रष्टाचार, अराजकता और राजनीतिक अस्थिरता के लिए है'. योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कहा कि भाजपा ने समाज के सभी वर्गों के विकास और लोगों की आस्था के सम्मान पर ध्यान देकर “राम और रोटी” को सम्मानित किया. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी हमला बोला और कहा कि पार्टी ने परिवार के हित को आगे बढ़ाया, जातिवाद, क्षेत्रवाद को बढ़ावा दिया और देश को 50 साल तक अनिश्चितता की स्थिति में रखा. 

'बुआ-बबुआ' की जोड़ी ने कांग्रेस को दिया झटका, 38-38 सीटों पर लड़ेगी SP-BSP

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने समाज के सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाओं और सुशासन के माध्यम से देश को इस स्थिति से बाहर निकाला. योगी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा 2014 के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करेगी और मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर एक “मजबूत एवं सक्षम” सरकार बनाएगी. आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों में उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा पूरी तरह से जुट गई है और शनिवार को मायावती और अखिलेश यादव ने सपा-बसपा गठबंधन (SP-BSP Alliance) का औपचारिक ऐलान कर दिया. इस ऐलान के मुताबिक, यूपी की 80 सीटों में 38-38 सीटों पर सपा और बसपा लड़ेगी. बसपा और सपा यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 पर चुनाव लड़ेंगी. कांग्रेस की परंपरागत सीट अमेठी और रायबरेली में महागठबंधन कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगा. (इनपुट-भाषा से भी) 

SP-BSP महागठबंधन में अब बची दो सीटें, मगर RLD और दूसरे छोटे दलों को कैसे दी जाएगी जगह! 

VIDEO: सपा-बसपा के बीच हुआ गठबंधन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SP BSP, SP BSP Alliance, Yogi Adityanath, 2019 Election, General Election, Loksabha Chunav, LokSabha Chunav 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com