पीएम मोदी ने आज बिहार के दरभंगा में कई बड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ किया. इस मौके पर मंच पर उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे. इस कार्यक्रम में बीजेपी और एनडीए के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार जब पीएम मोदी से मिलने पास पहुंचे तो उन्होंने झुककर उनके पैर छूने की कोशिश की. हालांकि, पीएम मोदी ने उन्हें ऐसा करने से रोक लिया. पीएम ने नीतीश कुमार का हाथ पकड़ा और उन्हें अपनी बगल की सीट पर बैठने का निवेदन किया. इस मौके पर मंच पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, नित्यानंद राय, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद थे.

दरभंगा को पीएम मोदी ने दी 12,100 करोड़ की सौगात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बिहार के दरभंगा में 12,100 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.इनमें दरभंगा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला भी रखी.यहां लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में बहुत विकास हो रहा है,राजग सरकार जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. बिहार में पूर्ववर्ती सरकारों को कभी स्वास्थ्य ढांचे की फिक्र नहीं हुई है. यहां पिछली सरकारों ने झूठे वादे किए थे, नीतीश कुमार के सत्ता में आने के बाद हालात में सुधार हुआ है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों के लिए देश में डेढ़ लाख से अधिक 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' खोले हैं. हमारी सरकार ने देशभर में मेडिकल की एक लाख सीट जोड़ी हैं; 75, 000 सीट और जोड़ी जाएंगी. नीतीश कुमार बिहार में सुशासन लेकर आए हैं. उन्होंने ‘जंगल राज' समाप्त किया है. बिहार में बाढ़ रोकने के लिए राजग सरकार 11, 000 करोड़ रुपये की परियोजना चला रही है.
पहले भी पीएम के पैर छूने झुक चुके हैं नीतीश कुमार
नीतीश कुमार ने पीएम मोदी का पैर छूने की यह कोई पहली बार कोशिश नहीं की है. इससे पहले भी वह ऐसा कर चुके हैं. इसी साल लोकसभा चुनाव में एनडीए की शानदार जीत के बाद जब एनडीए के संसदयी दल का नेता चुनने के लिए बैठक बुलाई गई तो उस दौरान भी नीतीश कुमार ने नरेंद्र मोदी का पैर छून के की कोशिश की थी. हालांकि उस दौरान भी नरेंद्र मोदी ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया था.

बीजेपी नेता के पैर छूने की भी की थी कोशिश
बीते दिनों सीएम नीतीश कुमार ने पटना में एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी नेता और पूर्व सांसद आरके सिन्हा का भी पैर छूने की कोशिश की थी. दरअसल, हुआ कुछ यूं था कि सीएम नीतीश कुमार पटना सिटी के आदि चित्रगुप्त मंदिर में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार के अलावा बीजेपी नेता आरके सिन्हा भी मौजूद थे. आरके सिन्हा पहले सांसद भी रह चुके हैं. इसी कार्यक्रम के दौरान जब बीजेपी नेता सिन्हा ने नीतीश कुमार की तारीफ की तो सीएम साहेब इस कदर गदगद हो गए कि उन्होंने उनके भाषण के दौरान ही उनके पैर छूने की कोशिश की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं