हरियाणा के आदमपुर में मेक इंडिया नंबर वन कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आदमपुर आकर बहुत अच्छा लग रहा है. यहां हमारे कई रिश्तेदार हैं. मेरी चाची आदमपुर की हैं. मेरा एक भाई आदमपुर में ब्याहा हुआ है. हिसार में पढ़ाई लिखाई की. पढ़ाई में अच्छा था मैं. कभी नहीं सोचा था कि भगवान इस पोजीशन पर पंहुचा देगा. भगवान ज़िंदगी को कहीं भी ले जाता है. हिसार से IIT गया और फिर दिल्ली मेरी कर्मभूमि बनी. मैं जहां भी गया, मैंने हरियाणा का सिर झुकने नहीं दिया. दिल्ली के स्कूल शानदार कर दिए. सब कहते हैं, हरियाणा का छोरा है. इन स्कूलों की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है. पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पत्नी मिलेनिया ट्रम्प बोलीं, मैं तो केजरीवाल के स्कूल देखने जाऊंगी. मैंने बहुत सुना है, बड़ी बात है भाईसाहब. वैसे तो पूरे देश का सीना चौड़ा हो गया, लेकिन हरियाणा का सीना चौड़ा हो गया कि हरियाणा के लड़के ने स्कूल सुधार दिए.
केजरीवाल ने आगे कहा कि हमने मोहल्ला क्लीनिक बना दिए. मुफ्त बिजली दे दी और 24 घंटे बिजली दी. दिल्ली में 12 लाख लोगों को रोज़गार दे दिए. सारा भ्रष्टाचार खत्म कर दिया. मोहल्ला क्लीनिक खोल दिए. पंजाब में भगवंत मान सरकार ने बिजली बिल जीरो कर दिए. बिजली फ्री कर दी, स्कूल ठीक कर दिए, अस्पताल खोल दिए. हरियाणा के भी ठीक करवा लो, यहां का तो बेटा हूं, मेरी जन्मभूमि है. हरियाणा के स्कूल ठीक करवा लो, मेरे को आता है, ठीक करना है. भगवंत जी कहते हैं कि मेरे पास सिफारिश आती हैं कि सरकारी स्कूल में एडमिशन करवा दो. हरियाणा में सरकारी स्कूलों का बेड़ा गर्क कर रखा है. स्कूल, अस्पताल ठीक करने हैं. हरियाणा वाले मोहल्ला क्लीनिक तुम भी बनवा लो.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आदमपुर का चुनाव 2-3 महीने बाद है. मौजूदा विधायक 24 साल के हैं, अगर उसने अच्छा काम नहीं किया हो तो इस बार बदलाव लाना है. आज 2022 में आदमपुर की सीट जीता दो, आपको यकीन दिलाता हूं कि 2024 में यहां सरकार बना देंगे. आदमपुर की चौधराहट होती थी, आदमपुर जिता दो पूरी दुनिया में चर्चा हो जाएगी. युवा भाइयों- बहनों से कहना चाहता हूं कि आपको लगना पड़ेगा. आम आदमी पार्टी नई पार्टी है, नए विचार लेकर आओ. मैं कई लोगों से पूछता हूं कि अपने आप हो रही है महंगाई, कहते हैं भगवान ने कर रखी है, इन्होंने अनाप-शनाप टैक्स लगा दिए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं