विज्ञापन
This Article is From May 29, 2022

असम: BJP विधायक के खिलाफ एकजुट हुए 30 अधिकारी, CM से की शिकायत; धमकाने का आरोप लगाया

असम में अधिकारियों की तरफ से जो ज्ञापन सौंपा गया है, उसमें सीएम से शिकायत की गई है कि एक बीजेपी विधायक का व्यवहार उनके प्रति ठीक नहीं है. अधिकारियों का आरोप है कि एमएलए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने के साथ उनका अपमान करते हैं और साथ ही उन्हें धमकाते भी हैं.

असम: BJP विधायक के खिलाफ एकजुट हुए 30 अधिकारी, CM से की शिकायत; धमकाने का आरोप लगाया
अधिकारियों ने सीएम से की बीजेपी एमएलए की शिकायत
गुवाहाटी:

असम (Assam) के कछार जिले के 30 अधिकारियों ने एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर CM हिमंत बिस्वा सरमा (CM Hemant Biswa Sarma) को सौंपा है, जिसमें शिकायत की गई है कि एक बीजेपी विधायक का व्यवहार उनके प्रति बिल्कुल भी ठीक नहीं है. अधिकारियों का आरोप है कि एमएलए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने के साथ उनका अपमान करते हैं और साथ ही उन्हें धमकाते भी हैं.

अधिकारियों के अनुसार, लखीपुर निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा विधायक ने पूरे असम सिविल सेवा कैडर की अखंडता पर सवाल उठाया. सिविल सेवकों ने अपने पत्र में एक उदाहरण का हवाला दिया जहां विधायक ने कहा कि बाढ़ राहत ड्यूटी पर एक प्रखंड विकास अधिकारी को "पीटा जाना चाहिए". राय ने कथित तौर पर सर्किल अधिकारियों पर व्यक्तिगत रूप से हमला किया था और उन्हें "चावल चोर" कहा. बीजेपी विधायक पर ये भी आरोप है कि उन्होंने कहा कि उनके शरीर में कीड़े पड़ेंगे.

इसके साथ ही शिकायत पत्र में कहा गया है कि भाजपा विधायक ने अंचल अधिकारी दीपांकर नाथ को "थप्पड़" मारने की बात कही. "सिविल सेवकों पर शारीरिक शोषण और अपमानजनक टिप्पणियों की कई घटनाओं ने हमारे राज्य को अतीत में कई बार हिलाकर रख दिया है, हाल ही में असंसदीय भाषा के गंभीर उपयोग और विधायक लखीपुर द्वारा ड्यूटी पर अधिकारियों की हिंसक धमकी ने सिविल सेवा कार्यालयों की बिरादरी को बुरी तरह से ध्वस्त कर दिया है." 

ये भी पढ़ें: जब-जब कांग्रेस पार्टी में चढ़ावा चढ़ता है तब-तब बंदा हटता है : अशोक तंवर
कश्मीर : महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा हर पखवाड़े लोगों से करेंगी संवाद
आरआरटीएस ट्रेन के बिजनेस क्लास यात्रियों को मिलेगी 'प्रीमियम लाउंज' तक पहुंच

VIDEO: राजस्थान में 3 सगी बहनों ने 2 बच्चों के साथ की आत्महत्या | पढ़ें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assam Officials Complaint, Assam Civil Services, BJP MLA, Chief Minister Himanta Biswa Sarma, BJP MLA Misbehaving With Officers, Assam Officers Memorandum
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com