पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती हर पखवाड़े लोगों के साथ संवाद सत्र आयोजित करेंगी. पार्टी ने यह घोषणा की. इल्तिजा के इस कदम को उनके राजनीति में उतरने की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) ने शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल पर हैशटैग ‘आपकी बात इल्तिजा के साथ' वाला दो मिनट का एक वीडियो पोस्ट किया.
पार्टी ने ट्वीट में कहा, ‘‘इस पाक्षिक वीडियो का उद्देश्य उन मुद्दों और फैसलों पर प्रकाश डालना है, जो हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं. ''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वीडियो में इल्तिजा (34) ने कहा कि जम्मू कश्मीर इतिहास के अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है.
उन्होंने कहा, ‘‘एक प्रशासन, एक शासन, जिसके पास कोई दृष्टि नहीं है उसने हमारे राज्य को अव्यवस्था में झोंक दिया है. देश के सभी धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक बुनियादी मूल्यों को कुचला जा रहा है और यह एक ऐसे वक्त में हो रहा जब धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक भारत को हिंदू राष्ट्र में तब्दील करने की तैयारी चल रही है. ''
उन्होंने कहा कि देश के एकमात्र मुस्लिम बहुल राज्य पर इसके भयावह परिणामों की अनदेखी नहीं की जा सकती.
इल्तिजा ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि इस माध्यम से आपसे संवाद कर हम एक चर्चा शुरू करेंगे और उन दुखों पर प्रकाश डालेंगे, जिसका सामना हम सभी अपनी पहचान के कारण कर रहे हैं. ''
पीडीपी के अंदरूनी लोगों का कहना है कि यह इल्तिजा की बहुप्रतीक्षित राजनीतिक पारी की शुरूआत है, जो अपने प्रखर विचारों को लेकर जानी जाती हैं. पार्टी के एक नेता ने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव से पहले यहां की राजनीति में इल्तिजा का उतरना पीडीपी प्रमुख का मनोबल बढ़ाने वाला कदम है. ''
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं