विज्ञापन

सड़क बना रही थी टनाटन, विधायक मैडम ने जैसे ही मारा फावड़ा, खुल गई भ्रष्टाचार की पोल, देखें VIDEO

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की एक बड़ी तस्वीर सामने आई है. खागा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक कृष्णा पासवान ने सड़क निर्माण में हो रही धांधली को रंगे हाथों पकड़ने के लिए खुद फावड़ा उठा लिया.

सड़क बना रही थी टनाटन, विधायक मैडम ने जैसे ही मारा फावड़ा, खुल गई भ्रष्टाचार की पोल, देखें VIDEO
  • यूपी के फतेहपुर में बीजेपी MLA कृष्णा पासवान ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए खुद फावड़ा उठाया
  • खागा विधानसभा क्षेत्र में बनी 2200 मीटर लंबी सड़क की गुणवत्ता खराब पाई गई, जिसके कारण विधायक ने जांच की
  • विधायक ने लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन और जेई को कड़ी फटकार लगाई और मानकों के अनुरूप निर्माण का निर्देश दिया

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की एक बड़ी तस्वीर सामने आई है. खागा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक कृष्णा पासवान ने सड़क निर्माण में हो रही धांधली को रंगे हाथों पकड़ने के लिए खुद फावड़ा उठा लिया. विधायक की इस कार्रवाई से लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों और ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है. मामला अहिमापुर से रतनपुर तक बनाई जा रही 2200 मीटर लंबी सड़क का है. इस डामरीकरण कार्य की कुल लागत 37 लाख 99 हजार रुपये है. ग्राम प्रधान द्वारा सड़क की खराब गुणवत्ता की शिकायत मिलने पर विधायक कृष्णा पासवान मौके पर पहुंचीं. जब उन्होंने फावड़े से सड़क को खोदकर देखा, तो नई बनी सड़क किसी पपड़ी की तरह उखड़ने लगी.  

PWD अधिकारियों को सख्त निर्देश

भ्रष्टाचार के सबूत सामने आने पर विधायक ने तत्काल PWD के एक्सईएन (XEN) और जेई (JE) से फोन पर बात की और कड़ी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और स्पष्ट कहा है कि सड़क का निर्माण पूरी तरह से मानकों के अनुरूप होना चाहिए. खागा विधायक कृष्णा पासवान ने कहा,  "हमारी सरकार में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जो सड़कें बन रही हैं, उनकी गुणवत्ता की निगरानी मैं खुद कर रही हूं."

अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार

सड़क निर्माण को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किए गए हमले पर पलटवार करते हुए कृष्णा पासवान ने कहा कि सपा सरकार के दौरान सड़कें गड्ढों से युक्त थीं. उन्होंने कहा, "जब अखिलेश यादव जनपद में आए और उन्होंने देखा कि सड़कें अच्छी बनी हैं, तो वह हताशा में ऐसे बयान दे रहे हैं. मेरे विधानसभा क्षेत्र में जो भी कार्य हो रहे हैं, मैं स्वयं उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित कर रही हूं."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP BJP MLA Krishna Paswan, Fatehpur Road Corruption, PWD Road Construction Scam, Khaga MLA Exposes Corruption, Uttar Pradesh Road Quality Issue
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com