गणेश उत्सव के समापन पर जब भक्तों ने बप्पा को अंतिम विदाई दी, तो केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान भी भावनाओं में डूबे नजर आए. गणपति विसर्जन के दौरान वह खुद को संभाल नहीं पाए और उनकी आंखें नम हो गईं.
विसर्जन यात्रा में शामिल चिराग पासवान काफी देर तक बप्पा की प्रतिमा के सामने खड़े रहे. जैसे ही गणपति को विदा करने का क्षण आया, उनके चेहरे पर भावुकता साफ दिखाई दी. इस दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
गणपति उत्सव में श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ बप्पा का स्वागत करते हैं, लेकिन विदाई का पल अक्सर भावुक कर देता है. चिराग पासवान के लिए भी यह क्षण बेहद खास और भावनात्मक रहा. उनके इस भावुक अंदाज को देखकर वहां मौजूद कई श्रद्धालु भी भावुक हो गए.
ये भी पढ़ें : दिल्ली के शख्स ने पत्नी को iPhone 18 Pro Max दिलाने के लिए बेच दिया खानदानी सोना, हर्ष गोयनका ने शेयर किया वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं