14 सितंबर को पूरे देश में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया गया, जिसके बाद अब सेलेब्स से लेकर आम लोग बप्पा के विसर्जन को सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन क्या आप वो गाना जानते हैं, जिसे बप्पा की विदाई पर ना सिर्फ बजाया जाता है. बल्कि गणपति बप्पा को अगले साल वापस आने का न्योता भी दिया जाता है. इस गाने में ढोल नगाड़ों के साथ शाहरुख खान का धमाकेदार डांस देखने को मिला था. जबकि शंकर महादेवन की आवाज ने फैंस के दिलों में अपनी छाप छोड़ी थी. यह गाना 20 साल बाद भी बप्पा के विसर्जन पर खूब सुनाई देता है.
शाहरुख खान का बप्पा का गाना
हम बात कर रहे हैं मोरया रे गाने की, जो 2006 में आई फिल्म डॉन का है. इस फिल्म को फरहान अख्तर ने डायरेक्ट किया था. जबकि गाने के लिरिक्स जावेद अख्तर ने लिखे थे. गाने में बप्पा के विसर्जन की झलक दिखाई गई, जिसमें शाहरुख खान दिल खोलकर डांस करते हुए दिखे.
गाने के बोल हैं....
मेरे सारे पलछिन सारे दिन
तरसेंगे सुन ले तेरे बिन
तुझको फिर से जलवा दिखाना ही होगा
अगले बरस आना है आना ही होगा
तुझको फिर से जलवा दिखाना ही होगा
अगले बरस आना है आना ही होगा
देखेंगी तेरी राहें, प्यासी प्यासी निगाहें
तो मान ले तू मान भी ले कहना मेरा
लौट के तुझको आना है
सुन ले कहता दीवाना है
जब तेरा दरसन पाएंगे
चैन तब हमको पाना है
डॉन फिल्म के बारे में
1978 में डॉन फिल्म इसी नाम से बनी थी, जिसके बाद 2006 में सेम नेम से डॉन बनाई गई, जिसमें शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन रामपाल, ईशा कोपिकर, बोमन ईरानी, पवन मल्होत्रा और ओम पुरी अहम किरदार में नजर आए. फिल्म में 8 गाने थे, जिसमें 3 ओरिजनल, दो ओरिजनल फिल्म के गानों के रीमेक, एक थीम, एक रीप्राइस और 3 गानों के रीमिक्स शामिल थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं