विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2025

चिंतन रिसर्च फाउंडेशन भारत के सबसे बेहतरीन थिंक टैंकों में से एक के रूप में उभरेगा: अमिताभ कांत

चिंतन रिसर्च फाउंडेशन (सीआरएफ) के पहले स्थापना दिवस पर उसके प्रेसिडेंट शिशिर प्रियदर्शी ने एक साल की उपलब्धियों के बारे में बताया कि फाउंडेशन ने जितना सोचा था उससे कहीं अधिक हासिल किया है. एक साल में 50 ओपेड और 150 आर्टिकल प्रकाशित किए हैं.

चिंतन रिसर्च फाउंडेशन (सीआरएफ) के पहले स्थापना दिवस पर देश की दिग्गज हस्तियां जुटीं. नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत भी इस कार्यक्रम में शरीक हुए और अपनी बात रखी. उन्होंने फाउंडेशन के काम की सराहना करते हुए कहा कि ये आने वाले सालों में देश के बेहतरीन थिंक टैंक में से एक होगा.

अमिताभ कांत ने इस अवसर पर कहा, "मैं चिंतन रिसर्च फाउंडेशन को उसके एक वर्ष पूरे होने पर बधाई देता हूं और इसके वार्षिक दिवस पर, मैं टीम को एक बहुत ही जीवंत, गतिशील युवा टीम होने के लिए बधाई देता हूं. मैंने फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित कुछ शोध पत्रों को पढ़ा है और मुझे चिंतन रिसर्च फाउंडेशन को बहुत विस्तृत, साक्ष्य-आधारित शोध के लिए बधाई देनी चाहिए."

नीति आयोग के पूर्व सीईओ ने कहा, "आने वाले वर्षों में, चिंतन रिसर्च फाउंडेशन भारत के सबसे बेहतरीन थिंक टैंकों में से एक के रूप में उभरेगा और भारत के विकास को आगे बढ़ाने के लिए सरकार और निजी क्षेत्र से हम सभी की सहायता और समर्थन करेगा."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chintan Research Foundation, Amitabh Kant, CFR Foundation Day, CFR First Foundation Day
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com