भारत का चीन के साथ सीमा विवाद किसी से छिपा नहीं है. एलएसी पर भारत और चीन के सैनिक पिछले कुछ समय में कई बार आमने-सामने नजर आए. अब एक सैटेलाइट इमेज से खुलासा हुआ है कि पैंगोंग लेक के दूसरी तरफ चीन निर्माण कार्य कर रहा है. ड्रैगन की इस हरकत एनडीटीवी ने लद्दाख से सांसद मोहम्मद हनीफा से खास बातचीत की. मोहम्मद हनीफा ने कहा कि हमें बॉर्डर पर बुनियादी ढांचे को तेजी से मजबूत करने का काम करना चाहिए.
चीन आगे भी ऐसा करेगा...
लद्दाख से सांसद मोहम्मद हनीफा ने बताया, "यह पहली बार नहीं है, जब चीन ने ऐसा किया है. चीन ऐसा कई बार कर चुका है, ये बात किसी से छिपी नहीं है. इस बात को भी झुठलाया नहीं जा सकता कि आगे भी चीन ऐसा ही करेगा. हमारे बॉर्डर एरिया का जो बुनियादी ढांचा है, उसको और मजबूत किया जाए. पिछले सालों में इस पर काम हुआ है, लेकिन इस दिशा में तेजी से और काम करने की जरूरत है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

बातचीत के जरिए मसले का हल
एमपी मोहम्मद हनीफा ने कहा, "भारत और चीन के बीच सीमा विवाद लंबे समय से चला आ रहा है. इस मसले का हल बातचीत के जरिए ही सुलझाया जा सकता है. हम बॉर्डर के लोग हैं, हमें पता है की जंग के हालात कैसे होते हैं. हम तो चाहते हैं कि लद्दाख का एरिया जो है, वहां सिर्फ अमन रहे, यहां के लोग बेहद शांत होते हैं. जो भी मुद्दा हो चाहे एलओसी पर हो या एलएसी पर हो, उन्हें दोनों देशों को मिलकर बातचीत के जरिए हल करना चाहिए."
हमारे मवेशियों को रोक रहा चीन
भारतीय सेना के साहस की तारीफ करते हुए मोहम्मद हनीफा ने कहा, "भारतीय फौज बॉर्डर चीन की सेना के सामने बेहद मजबूती के साथ खड़ी है. इंडियन आर्मी देश की सुरक्षा करने के लिए सक्षम है. लेकिन युद्ध से कभी मसले हल नहीं होते हैं. विदेश नीति के लिए भी जरूरी है कि मसले का हल बातचीत के जरिए हो. पिछले कुछ सालों से गलवान घाटी या दूसरी जगह के आसपास जो चारागाह है, वहां के लोग बहुत परेशान हैं. चीन इस तरह की लगातार हरकत कर रहा है. हमारे मवेशियों को रोक रहा है. पेंगोंग लेक में भी कई जगहों पर उनके आगे आने की खबर है."
जोजिला टनल को जल्द खोलने की जरूरत
चीन की हरकतों पर मोहम्मद हनीफा ने कहा, "चामथांग एरिया बॉर्डर एरिया में पिछले कई सालों से वहां पर लोगों के बहुत परेशानियां हुई हैं. लोग अपनी भेड़-बकरियां चरा नहीं पाते हैं. लोगों की काफी हद तक परेशानियां चल रही है. अभी भी उस एरिया में सरकार को बहुत कुछ करने की जरूरत है, जोजिला टनल को जल्द खोलने की जरूरत है. यह लोगों की लाइफ लाइन है. चीन पर भरोसा नहीं किया जा सकता है. सरकार को पता है कि चीन का रुख जो है, वो सिर्फ लद्दाख में ही नहीं दूसरे जगह में भी ऐसा ही नजरिया है. उनको पता है कि चीन क्या कर रहा है. चीन पर इसलिए भी भरोसा नहीं किया जा सकता है कि उनका आज तक का जो रवैया स्थानीय लोगों और सेना के साथ रहा है, वो जगजाहिर है. हर हालत में लद्दाख की अवाम ने देश का साथ दिया है और आगे भी देती रहेगी.
ये भी पढ़ें :- चीन के साथ सीमा विवाद मुद्दों के हल के लिए दोगुने प्रयास करने पर सहमति बनी : जयशंक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं