लद्दाख की गैलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के साथ हुई झड़प में पांच चीनी सैनिक मारे गए और 11 घायल हुए हैं. चीन के सरकारी अखबार 'द ग्लोबल टाइम्स' के एक सीनियर रिपोर्टर ने यह जानकारी है. अखबार के एक ट्वीट ने इस बीच जोर देकर कहा है कि उसने वास्तव में रिपोर्ट नहीं किया है कि झड़प में चीन की ओर से कितने सैनिक हताहत हुए हैं. ग्लोबल टाइम्स के एडिटर-इन-चीफ ने ट्वीट किया, "मेरी जानकारी के अनुसार, गैलवान घाटी में हुई 'शारीरिक झड़प' (Physical Clash) में चीनी पक्ष को भी हताहत होना पड़ा है. मैं भारतीय पक्ष से कहना चाहता हूं, 'गुरूर मत करो और चीन के संयम को कमजोर समझने की गलती मत करो. चीन, भारत के साथ संंघर्ष नहींं चाहता लेकिन हम इससे भयभीत भी नहीं हैं.'
Reports say 5 PLA soldiers were killed and 11 were injured at LAC China-India border yesterday.
— Wang Wenwen (@WenwenWang1127) June 16, 2020
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Based on what I know, Chinese side also suffered casualties in the Galwan Valley physical clash. I want to tell the Indian side, don't be arrogant and misread China's restraint as being weak. China doesn't want to have a clash with India, but we don't fear it.
— Hu Xijin 胡锡进 (@HuXijin_GT) June 16, 2020
इससे पहले भारत ने इस बात की पुष्टि की थी कि चीनी सैनिकों के साथ रात में हुई झड़प में उसके एक कर्नल और दो सैनिकों की जान चली गई. सेना के सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से कोई गोलीबारी नहीं हुई और पत्थर-डंडों का इस्तेमाल किया गया. सेना की ओर से कहा गया था कि दूसरे पक्ष के सैनिक भी हताहत हुए हैं हालांकि इस बारे में विवरण नहीं दिया गया था. चीन के विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया था कि भारतीय सैनिकों ने उसके क्षत्र में अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया था. इस बीच, सेना ने कहा कि दोनों पक्षों के मेजर जनरलों के बीच बातचीत जारी है.
उधर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विदेश मंत्री एस जयशंकर, सीडीएस बिपिन रावत 0और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ समीक्षा बैठक की है. हालात को लेकर सुबह 7:30 बजे से भारत और चीन के बीच बैठक चल रही है. चीन लगातार भारत से बैठक की मांग कर रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं