सुप्रीम कोर्ट के जज और अगस्त में होने वाले भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस उदय उमेश ललित ने शुक्रवार सुबह 9.30 बजे अपनी कोर्ट में सुनवाई शुरू की. इस दौरान जस्टिस ललित ने कहा, " अगर बच्चे सुबह 7 बजे स्कूल जा सकते हैं तो जज और वकील अपना दिन नौ बजे क्यों शुरू नहीं कर सकते?" जस्टिस ललित की कोर्ट नंबर दो ने सामान्य समय से एक घंटे पहले मामलों की सुनवाई शुरू की.
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट की बेंच सप्ताह के पांच दिन सुबह 10.30 बजे सुनवाई शुरू करती है. अदालतें शाम 4 बजे तक बैठती हैं. इस दौरान दोपहर 1 से 2 बजे के बीच एक घंटे के लिए लंच ब्रेक लिया जाता है. लेकिन जस्टिस ललित, जस्टिस एस रवींद्र भट और जस्टिस सुधांशु धूलिया की बेंच शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे बैठी और मामलों की सुनवाई शुरू की.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
एक मामले में पेश हुए वरिष्ठ वकील और पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने पीठ के जल्दी सुनवाई शुरू होने पर खुशी जताई. उन्होंने कहा, " 9.30 का यह समय अदालतें शुरू करने का अधिक उचित समय है. इस पर जस्टिस ललित ने जवाब दिया कि उनका हमेशा से यही मानना रहा है कि कोर्ट को जल्दी बैठना चाहिए. हमें सुबह 9 बजे बैठना चाहिए.
उन्होंने कहा, " मैंने हमेशा कहा है कि अगर हमारे बच्चे सुबह 7 बजे स्कूल जा सकते हैं, तो हम 9 बजे कोर्ट क्यों नहीं आ सकते?" जस्टिस ललित ने सुझाव दिया कि उन दिनों में जब लंबी सुनवाई की जरूरत नहीं है, तो सुप्रीम कोर्ट की बेंचों को सुबह 9 बजे शुरू होना चाहिए और आधे घंटे के ब्रेक के लिए 11.30 बजे उठना चाहिए. 12 बजे फिर से शुरू करें और दोपहर 2 बजे तक खत्म करें, इससे आपको शाम को और काम करने का समय मिलेगा.
गौरतलब है कि जस्टिस ललित अगस्त में भारत के मुख्य न्यायाधीश ( CJI) बनने की कतार में हैं. जस्टिस ललित 27 अगस्त को CJI एनवी रमना से पदभार ग्रहण करेंगे. हालांकि उनका कार्यकाल लंबा नहीं है और वो 8 नवंबर तक ही पद पर रहेंगे.
यह भी पढ़ें -
-- 'कानून का समर्थन नहीं करुंगा', जनसंख्या कानून की मांग पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा
-- केरल अपनी इंटरनेट सेवा वाला पहला राज्य बना, सीएम पी विजयन ने ट्वीट कर दी जानकारी
ये VIDEO भी देखें- बारिश से हाल बेहाल, 20 जगहों पर नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रहीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं