विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2019

मोहन भागवत के काफिले में शामिल कार की टक्कर से मासूम की मौत, ड्राइवर के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

घटना उस समय हुई जब मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) तिजारा क्षेत्र में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वापस लौट रहे थे.

Also Read in
मोहन भागवत के काफिले में शामिल कार की टक्कर से मासूम की मौत, ड्राइवर के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) सरसंघचालक, मोहन भागवत
  • मोटरसाइकिल से टकराई काफिले की कार
  • मोटरसाइकिल पर सवार बच्चे की हादसे में मौत
  • कार चालक के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
जयपुर:

राजस्थान के अलवर (Alwar) जिले के मंडावर थाना क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) के काफिले में शामिल एक कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे एक बच्चे की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस उपनिरीक्षक रामस्वरूप बैरवा ने बताया कि काफिले में शामिल एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी जिससे छह साल के सचिन की मौत हो गई जबकि उसके दादा घायल हो गये.

जमीयत प्रमुख की मोहन भागवत से हुई मुलाकात, हिन्दू-मुस्लिम एकता पर हुई बात

बैरवा ने बताया कि घटना उस समय हुई जब मोहन भागवत तिजारा क्षेत्र में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वापस लौट रहे थे. हादसे के बाद भागवत का काफिला बहरोड़ की तरफ आगे बढ गया. उन्होंने बताया कि कार के पंजीकरण नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. कार अभी जब्त नहीं की गई है और मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि भागवत के काफिले में 8-10 कारें थी. 

मोहन भागवत बाल-बाल बचे, मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेस पर काफिले की गाड़ियां टकराईं 

बता दें 2017 में एक बार यमुना एक्सप्रेस-वे पर जाते हुए मोहन भागवत की गाड़ियों के काफिले में से एक का टायर फटने पर कई गाड़ियां एक-दूसरे से टकरा गई थीं. हालांकि इस घटना में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई थी. मोहन भागवत की गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई थी लेकिन वे सुरक्षित रहे थे. उस वक्त भागवत वृन्दावन के पानीघाट स्थित निकुंज वन आश्रम में संत विजय कौशल महाराज के यहां ‘मानसी ध्यान केन्द्र' के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आ रहे थे. (इनपुट-भाषा)

VIDEO: RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- आरक्षण विवाद का हल निकले

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohan Bhagwat, Road Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com