छत्तीसगढ़ के सलातोंग इलाके में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ चल रही है और इस दौरान दोनों ओर से लगातार गोलीबारी जारी है. जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों को गोली लगी है. साथ ही एक नक्सली के शव मिलने की भी सूचना है. ये मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब डीआरजी के जवान सर्चिंग ऑपरेशन पर निकले थे. एसपी किरण चव्हाण ने इस मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा कि सुकमा जिले के थाना किस्टाराम क्षेत्र अंतर्गत पेसेलपाड़ व आसपास के जंगल पहाड़ी में किस्टाराम एरिया कमेटी के माओवादिओं की उपस्थिति की सूचना मिली थी.
सूचना पर डीआरजी, बस्तर फाइटर और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा बटालियन के संयुक्त दल को गश्त पर रवाना किया गया. ऑपरेशन के दौरान पुलिस एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ पश्चात घटना स्थल की गहन सर्चिंग करने पर वहां से हथियार और अन्य नक्सली सामग्री बरामद हुई. एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि मृत नक्सली के शव की शिनाख्त की जा रही है. सुरक्षा बलों द्वारा इस क्षेत्र में सर्चिंग अभियान अभी जारी है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस घटना के साथ इस वर्ष अब तक बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में 81 नक्सली मारे गए हैं. क्षेत्र के कांकेर जिले में 16 अप्रैल को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए थे.
ये भी पढें- Video : दिल्ली के प्रगति मैदान टनल में हुआ सड़क हादसा, सब इंस्पेक्टर की हुई मौत
Video :छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में दर्दनाक सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं