विज्ञापन
This Article is From May 12, 2025

छत्तीसगढ़: रायपुर में ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत, कई घायल

रायपुर-बलोदाबाजार रोड पर सारागांव के पास बड़ा हादसा हुआ है. यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रक चौथिया छट्टी से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था. इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें तुरंत रायपुर के डॉ. बी.आर. अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया.

छत्तीसगढ़: रायपुर में ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत, कई घायल

छत्तीसगढ़ में रायपुर-बलोदाबाजार रोड पर सारागांव के पास लोगों से भरे ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में कम से कम दस लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

 रायपुर के एसपी लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रक चौथिया छट्टी से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहा था. इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें तुरंत रायपुर के डॉ. बी.आर. अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चटौद गांव का एक परिवार बंसरी गांव में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने गया था. लौटते समय खरोरा थाना क्षेत्र के सारागांव के पास ट्रक और ट्रेलर में टक्कर हो गई.

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर भेजी गई और घायलों को रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया. रायपुर के जिला कलेक्टर गौरव सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. उन्होंने बताया कि हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए. कलेक्टर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raipur Road Accident, Chhattisgarh Road Accident, Collision Between Truck And Trailer, SP Lal Ummed Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com