मुंबई जयपुर एक्सप्रेस (Mumbai Jaipur Express) में सोमवार को दिल दहला देने वाली वारदात हुई. यात्रियों की सुरक्षा में तैनात RPF सिपाही चेतन कुमार ने अपने साथी एएसआई टीकाराम सहित 4 को गोली मार दी. चारों की मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी सिपाही चेतन को पकड़ लिया गया है. शुरुआती जांच में आरोपी चेतन को मेंटली डिस्टर्ब बताया जा रहा है. आरपीएफ (पश्चिमी रेलवे) के महानिरीक्षक प्रवीण सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह काफी गुस्सैल स्वभाव का था. चेतन सिंह के साथ मृतकों का कोई विवाद नहीं था. उसने बस अपना आपा खो दिया और अपने वरिष्ठ को गोली मार दी. इसके बाद उसने जिसे भी देखा उसके ऊपर गोली चला दी.
गौरतलब है कि यात्रियों की सुरक्षा में तैनात आरपीएफ सिपाही ने बोगी नंबर B5, पैंट्री और फिर S6 में 12 राउंड फायरिंग कर 4 लोगों को मौत के घाट उतार दिया. रेलवे सूत्रों के मुताबिक आरोपी कांस्टेबल चेतन 12 साल से ज़्यादा समय से नोकरी कर रहा था. वो अनुकंपा के आधार पर 2009 में भर्ती हुआ था और इस वक्त लोअर परेल वर्कशॉप में था. वारदात के समय चेतन के साथ तीन और आरपीएफ जवान थे.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
मृतकों में से एक आरपीएफ के एएसआई टीकाराम राजस्थान में सवाई माधोपुर के थे और साल 2025 में रिटायर होने वाले थे. चेतन ने टीकाराम के साथ ही रेल के तीन और मुसाफिरों पर गोली चलाई थी. तीनों की ही मौके पर ही मौत हो गई थी. इनमें से एक 50 साल के कादर भानपुरावाला नालसोपरा के रहने वाले थे.और दो महीने बाद अपने बेटों के पास दुबई जाने वाले थे.
वारदात की खबर मिलते ही मुंबई जीआरपी कमिश्नर रवींद्र शिसवे ने खुद बोरीवली जीआरपी में आरोपी चेतन से घंटो पूछताछ की. लेकिन एक सिपाही ने बोगी में खूनी वारदात को अंजाम क्यों दिया ? इस पर जांच अभी बाकी है कहकर बोलने से बचते रहे. शुरुआती जांच में पुलिस आरोपी सिपाही चेतन को मेंटली डिस्टर्ब बता रही है.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं