विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2016

छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के कैंप पर हमला किया, रॉकेट दागे

Also Read in
छत्तीसगढ़ : नक्सलियों ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के कैंप पर हमला किया, रॉकेट दागे
कोंडागांव: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नक्सलियों ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के एक शिविर पर रॉकेट दागे और भारी गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि हमला रणपाल क्षेत्र स्थित आईटीबीपी की 41वीं बटालियन के कंपनी बेस पर हुआ। बड़ी संख्या में पहुंचे माओवादियों ने शिविर को तीन तरफ से घेर लिया। उन्होंने कहा‘हमला रात करीब 12 बजकर 40 मिनट पर हुआ और तड़के तीन बजे तक चला। शिविर पर चार रॉकेट दागे गए। दोनों ओर से करीब 600 गोलियां दागी गईं ।’ नक्सली बाद में जंगलों में भाग गए। बल के किसी कर्मी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि ऐसा अनुमान है कि हमले को करीब 100 सशस्त्र नक्सलियों ने अंजाम दिया।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, Naxal Attack In Chhattisgarh, Indo-Tibetian Border Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com