यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर के मोर्चे का नाम होगा 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा'

  • 2:28
  • प्रकाशित: नवम्बर 12, 2026

उत्तर प्रदेश में भीम आर्मी और AIMIM गठबंधन पर बड़ी खबर आ रही है. ओवैसी और चंद्रशेखर का गठबंधन तय है और नाम होगा सामाजिक परिवर्तन मोर्चा. दोनों दलों के गठबंधन की औपचारिक घोषणा आज होनी है. लखनऊ में एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों नेता इसका ऐलान करने वाले हैं. सुबह 11:00 बजे लखनऊ में ये प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी है, जिसमें इस तीसरे मोर्चे का जो औपचारिक स्वरूप है, उसके बारे में ऐलान किया जाएगा.