विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2025

चार धाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह, टूटा कई सालों का रिकॉर्ड

Char Dham Yatra records: केदारनाथ के साथ ही बद्रीनाथ धाम में भी पिछले वर्ष की तुलना में यात्रियों की बढ़ती संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है. बुधवार को 5042 यात्रियों ने भगवान बद्रीविशाल के दर्शन किए.

चार धाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह, टूटा कई सालों का रिकॉर्ड
  • बद्रीनाथ धाम में इस साल अब तक 14 लाख 53 हजार 827 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जो पिछले वर्ष से अधिक है
  • प्रशासन ने खराब मौसम के बावजूद यात्रा मार्गों पर वाहनों के सुचारू आवागमन के लिए विशेष टीमें और जेसीबी रखी हैं
  • यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा के लिए SDRF जवान तैनात किए गए हैं और ठंड बढ़ने पर अलाव की व्यवस्था भी की गई है

Char Dham Yatra records: सुप्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम की यात्रा को लेकर भी श्रद्धालुओं में भारी उत्साह बना हुआ है. तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या ने पिछले वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बुधवार तक कुल 14 लाख 53 हजार 827 तीर्थयात्री भगवान बद्रीविशाल के दर्शन को पहुंच चुके हैं, जबकि कपाट बंद होने में अभी डेढ़ माह का समय शेष है. बीते वर्ष 2024 में पूरे यात्राकाल में कुल 14 लाख 35 हजार 341 श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर पहुंचे थे.

यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए किए कड़े इंतजाम

शासन-प्रशासन ने खराब मौसम को यात्रियों की राह में रोड़ा नहीं बनने दिया. मौसम के मिजाज को देखते हुए सभी यात्रा रूटों और पड़ावों में चाक चौबंद व्यवस्थाएं की गई हैं. यात्रा मार्ग पर वाहनों का आवागमन सुचारू बना रहे, इसके लिए संवेदनशील स्थानों पर सड़कों को तुरंत खुलवाने के लिए विशेष टीम की तैनाती के साथ ही जेसीबी की व्यवस्था की गई है. धामों में यात्रियों को ठहराने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है. यात्रा मार्ग में यात्रियों को तत्काल मदद पहुंचाने के लिए एसडीआरएफ जवानों की तैनाती है. साथ ही बर्फवारी के चलते ठंड बढ़ने पर अलाव की भी व्यवस्था कर दी गई है. सरकार की ओर से किए गए इन पुख्ता इंतजामों के चलते श्रद्धालु सुरक्षित और आराम से चारधाम यात्रा पर पहुंच रहे हैं. 

चारधाम यात्राकब बंद होंगे कपाट 
गंगोत्री22 अक्टूबर
यमुनोत्री23 अक्टूबर
केदारनाथ23 अक्टूबर
बद्रीनाथ25 नवंबर

बद्रीनाथ में भी बढ़ी है श्रद्धालुओं की संख्या

केदारनाथ के साथ ही बद्रीनाथ धाम में भी पिछले वर्ष की तुलना में यात्रियों की बढ़ती संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है. बुधवार को 5042 यात्रियों ने भगवान बद्रीविशाल के दर्शन किए. जैसे जैसे कपाटबंदी की तिथि करीब आ रही है, यात्रियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है. बता दें धाम के कपाट आगामी 25 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे.

आज बंद होंगे हेमकुंट साहिब के कपाट

चमोली जिले में स्थित श्री हेमकुंट साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे. बेहतर यात्रा प्रबंधन के चलते हेमकुंट साहिब यात्रियों की संख्या भी हर वर्ष नया रिकॉर्ड बना रही है. इस वर्ष यहां बुधवार तक दो लाख 71 हजार 367 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जो अब तक की रिकॉर्ड संख्या है.

समुद्रतल से करीब 15 हजार 230 फीट की ऊंचाई पर स्थित हेमकुंट साहिब की यात्रा अत्यंत कठिन और चुनौतीपूर्ण है, इसके बावजूद यहां हर वर्ष यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है. साल 2024 में एक लाख 83 हजार 722 तीर्थयात्री हेमकुंट पहुंचे थे, जबकि इस यात्राकाल में बीते दिवस बुधवार तक दो लाख 71 हजार 367 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं.

लेखक के बारे में
img
अभिषेक दुबे
Special Correspondent • Editorial
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Char Dham Yatra Records, Char Dham, Char Dham 2025, Char Dham Doors Closing Date, Char Dham Devasthanam Management Board
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com