Chandrayaan-3 की कामयाबी पर NASA समेत दूसरी स्पेस एजेंसियों ने क्या कहा?

Chandrayaan-3 Landing: इसरो के चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त को चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है. ऐसा करते ही भारत चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है. इस शानदार उपलब्धि पर दुनिया की स्पेस एजेंसियां भारत और इसरो को बधाई दे रही हैं.

Chandrayaan-3 की कामयाबी पर NASA समेत दूसरी स्पेस एजेंसियों ने क्या कहा?

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से हुई थी.

नई दिल्ली:

भारत के चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3 Landing on the Moon) ने चांद की सतह पर सफल लैंडिंग कर ली है. ऐसा करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन चुका है. वहीं, चांद के साउथ पोल पर लैंड करने वाला भारत दुनिया का पहला देश है. चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग से भारत स्पेस पावर के रूप में उभरा है. इसके साथ ही ISRO का दुनिया की अन्य अंतरिक्ष एजेंसियों के मुकाबले कद कहीं ऊंचा हो गया है. देशवासी ISRO के वैज्ञानिकों को बधाई दे रहे हैं. दुनिया की स्पेस एजेंसियों ने भी भारत और इसरो को बधाई दी है.

पहले पढ़िए चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर इसरो का ट्वीट. इसरो ने ट्विटर (अब X) पर लिखा, "चंद्रयान-3 मिशन 
अपनी मंजिल पर पहुंच गया है. चंद्रयान-3 सफल रहा. चंद्रमा पर हमने सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है. बधाई..."

अमेरिका के नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के एडमिनिस्ट्रेटर बिल नेल्सन ने चंद्रयान की सफलता पर इसरो को बधाई दी. उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा - ''इसरो आपकी चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग पर बधाई! और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान की सफलतापूर्वक सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला चौथा देश बनने पर भारत को बधाई. हमें इस मिशन में आपका भागीदार बनकर खुशी हो रही है!''


यूके स्पेस एजेंसी के महानिदेशक जोसेफ एशबैकर ने भी इसरो को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट किया, "अविश्वसनीय, चंद्रयान-3 की सफलता के लिए इसरो और भारत के सभी लोगों को बधाई." 


यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने ISRO को बधाई दी है. यूरोपियन स्पेस एजेंसी ने इसरो के ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए कहा, "इसरो टीम को बधाई."

फेल हो गया था रूस का मिशन
भारत से पहले रूस चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लूना-25 यान उतारने वाला था. 21 अगस्त को यह लैंडिंग होनी थी, लेकिन आखिरी ऑर्बिट बदलते समय रास्ते से भटक गया और चांद की सतह पर क्रैश हो गया.

अगले 14 दिन बेहद अहम-इसरो चीफ
ISRO के डायरेक्टर एस. सोमनाथ ने कहा- "अगले 14 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. प्रज्ञान रोवर को बाहर आने में एक दिन का समय भी लग सकता है. प्रज्ञान हमें चांद के वातावरण के बारे में जानकारी देगा. हमारे कई मिशन कतार में हैं. जल्दी सूर्य पर आदित्य एल1 भेजा जाएगा। गगनयान पर भी काम जारी है.

सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों की बाढ़
सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों का तांता लगा है. देशभर में मिठाई बांटकर और आतिशबाजी करके इस गौरव के क्षण का जश्न मनाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:-

 Chandrayaan 3 : चांद पर लहराया तिरंगा, साउथ पोल पर उतरने वाला पहला मुल्क बना हिंदुस्तान

"ISRO आप देश का गौरव": गौतम अदाणी ने Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग पर दी बधाई

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com