विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2018

अपने सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर भड़के चंद्रबाबू नायडू, बोले-अमित शाह के खिलाफ भी हो एक्शन

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने वित्तीय अनियमितता के लिए सबसे पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है.

अपने सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर भड़के चंद्रबाबू नायडू, बोले-अमित शाह के खिलाफ भी हो एक्शन
तेदेपा मुखिया और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की फाइल फोटो.
नई दिल्ली: आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार को वित्तीय अनियमितता के लिए सबसे पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. वह भाजपा नेता और राज्यसभा सदस्य जी.वी.एल. नरसिम्हा की ओर से राज्यसभा की आचार समिति के समक्ष तेलुगू देशम पार्टी के सांसदों सी.एम. रमेश और वाई.एस. चौधरी के अयोग्य ठहराए जाने की मांग वाली याचिका पर प्रतिक्रिया दे रहे थे.

नायडू ने अमित शाह के बेटे के विरुद्ध आरोपों की ओर इशारा करते हुए कहा, "क्या अमित शाह बड़े लोग हैं? क्या उनके खिलाफ वित्तीय अनियमितता के आरोप नहीं है? मोदी क्या कर रहे हैं?"

तेदेपा प्रमुख ने कहा, "नरसिम्हा राव को सबसे पहले मोदी के पास जाना चाहिए और उन्हें अमित शाह के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए कहना चाहिए, उसके बाद उन्हें दूसरों के बारे में बात करने का नैतिक आधार है."नायडू ने कहा कि उनके सांसदों पर आयकर और प्रवर्तन निदेशालयों के छापे उन्हें निशाना बनाने के लिए साजिश का हिस्सा थे.

उन्होंने कहा, "किसी ध्येय के लिए, आपको कुछ सहना भी पड़ता है। हम सही कारण के लिए लड़ रहे हैं। वे हमारा उत्पीड़न कर रहे हैं."तेदेपा नेता ने कहा कि वे उत्पीड़न के बावजूद अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें अपने और अपने परिवार के विरुद्ध छापा मारने की आशंका है, पर नायडू ने कहा कि वे लोग किसी से भी नहीं डर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है. 

वीडियो- राजस्थान: युवाओं से मुखातिब हुए अमित शाह 



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
N Chandra Babu Naidu, Amit Shah, BJP, TDP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com