विज्ञापन

CEC ज्ञानेश कुमार की और बढ़ाई गई सुरक्षा, Z प्लस से इतर घर-दफ्तर के बाहर अतिरिक्त जवान तैनात

अब ज्ञानेश कुमार के आवास के आसपास 24 घंटे पुलिस मौजूद रहेगी. सूत्रों ने मुताबिक, मौजूदा खतरे की आशंका को देखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है. इंडिया गठबंधन के नेता भी पिछले तीन दिन से ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लामबंद हैं.

CEC ज्ञानेश कुमार की और बढ़ाई गई सुरक्षा, Z प्लस से इतर घर-दफ्तर के बाहर अतिरिक्त जवान तैनात
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ाई गई है.
फाइल फोटो
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की Z+ सुरक्षा का दायरा बढ़ा दिया गया है
  • दिल्ली में उनके आवास और चुनाव आयोग के पास विरोध प्रदर्शनों के बाद सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई है
  • चुनाव आयोग के कार्यालय में CISF, RAF, CRPF और दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं
नई दिल्ली:

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष आज भी विरोध-प्रदर्शन की तैयारी में है. इस बीच उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है, ये जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है. ज्ञानेश कुमार के पास Z+ सुरक्षा पहले से ही है. अब उनकी इस सुरक्षा का दायरा बढ़ा दिया गया है. अब उनके साथ अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. ज्ञानेश कुमार की निजी सुरक्षा के साथ ही उनके दिल्ली स्थित आवास, चुनाव आयोग के कार्यालय में भी अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं.

ज्ञानेश कुमार की  Z+ सुरक्षा का दायरा बढ़ाया गया

दिल्ली और आगरा में ज्ञानेश कुमार के घर के पास हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद उनकी सुरक्षा में बढ़ोतरी की गई है. अधिकारियों ने खतरे का दोबारा आकलन किया , जिसके बाद उनकी जेड प्लस सुरक्षा का दायरा बढ़ाने का फैसला लिया. ये कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब कुछ ही दिन पहले कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन के लिए आगरा में उनके घर के बाहर पहुंच गए थे.उन्होंने उनके खिलाफ नारेबाजी की और आवास के मुख्य द्वार और दीवार पर 'स्प्रे पेंट' से नारे लिख दिए थे. 

ज्ञानेश कुमार के घर और दफ्तर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई

CISF के साथ-साथ RAF, CRPF और दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जवानों को निर्वाचन सदन में भी तैनात किया गया है. अब ज्ञानेश कुमार के आवास के आसपास 24 घंटे पुलिस मौजूद रहेगी. सूत्रों ने मुताबिक, मौजूदा खतरे की आशंका को देखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है. इंडिया गठबंधन के नेता भी पिछले तीन दिन से ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लामबंद हैं. खरगे ने आज फिर से विपक्षी सांसदों को दोपहर को लंच पर बुलाया है. बुधवार को भी सभी ने एक साथ सागर रत्ना में लंच किया था. 

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर एक और FIR, प्रदर्शन के दौरान पुलिस से धक्कामुक्की का आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gyanesh Kumar CEC, Gyanesh Kumar Agra, Gyanesh Kumar CEC Resignation Demand, Gyanesh Kumar Controversy, Gyanesh Kumar Chunav Aayog
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com