CBSE Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजों का ऐलान कर दिया है. इस बीच CBSE ने शुक्रवार को ही अगले साल के लिए 10वीं और12वीं की परीक्षा की तारीखों का ऐलान भी किया है. इससे छात्र अगले साल की परीक्षाओं के लिए भी पहले से ही तैयारियां करना शुरू कर देंगे और उनके पास समय की कमी नहीं होगी. ये परीक्षाएं 15 फरवरी 2023 से होंगी. सीबीएसई ने यह घोषणा कक्षा 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित करने के बाद की है. ऐसे में छात्रों की दिल की धड़कन और बढ़ गई है.
आज ही जारी हुआ 12वीं का रिजल्ट
सीबीएसई ने कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं, इसमें 92.71 प्रतिशत स्टूडेट्स पास हुए हैं. वहीं, 1.34 लाख स्टूडेंट्स ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं. छात्र रोल नंबर, स्कूल नंबर का उपयोग करके वेबसाइट- cbse.gov.in, results.cbse.nic.in पर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए स्टूडेंट नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
- सबसे पहले CBSE Board की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर CBSE Class 12th Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद नया पेज खुलेगा, इसमें रोल नंबर और जन्मतिथि सबमिट करें.
- 12वीं का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट ले लें.
बता दें कि CBSE की फाइनल मार्कशीट 2022 की पहली और दूसरी दोनों परीक्षाओं के अंकों के वेटेज के आधार पर तैयार की गई है. थ्योरी पेपर के लिए पहले टर्म के अंकों को 30% वेटेज दिया गया है, जबकि दूसरे टर्म के अंकों को 70% वेटेज दिया गया है. इस साल 12वीं की परीक्षाएं 26 अप्रैल से 15 जून, 2022 तक आयोजित की गई थीं जिसमें 14,54,370 स्टूडेंट्स परीक्षा के लिए बैठे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं