CBSE Board Result 2022: सीबीएसई बोर्ड से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले 35 लाख बच्चों का बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर चल रहा इंतजार आज खत्म हो सकता है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज यानी 20 जून 2022 को कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों को जारी कर सकता है. बोर्ड टर्म 2 परीक्षा परिणामों के साथ समेकित सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा नतीजों को भी जारी करेगा. सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 25 अप्रैल 2022 से शुरू हुई थी, जो जून तक चली थी. परीक्षा वाले दिन एक सेशन में केवल एक पेपर हुआ था. सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट (CBSE Result 2022) की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in है और इसी वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किए जाएंगे. कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड रिजल्ट के बारे में सीबीएसई ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन उम्मीद है कि सीबीएसई बहुत जल्द रिजल्ट की तारीखों की घोषणा करेगा.
सीबीएसई कक्षा 10वीं टर्म 2 परीक्षा के रिजल्ट के इस हफ्ते और कक्षा 12वीं के टर्म 2 परीक्षा रिजल्ट के अगले हफ्ते तक जारी होने की संभावना है. बता दें कि इस साल सीबीएसई ने दो टर्म में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया था. फर्स्ट टर्म की परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2021 में आयोजित की गई थी. टर्म 1 परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे. सीबीएसई ने टर्म 1 रिजल्ट (CBSE Result 2022) की घोषणा नहीं की थी.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया
CBSE Board Result 2022: बोर्ड ने कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट को जांचने के लिए Digilocker पिन किया जारी
वहीं टर्म 2 परीक्षा का आयोजन अप्रैल से जून 2022 तक किया गया था. इसमें बच्चों को प्रश्नों का उत्तर लिखना था. टर्म 2 परीक्षा को खत्म हुए डेढ़ महीने से ज्यादा का समय हो चुका है और अब बच्चों को CBSE Result 2022 का इंतजार है. सीबीएसई पहले ही कह चुका है वह टर्म 1 और टर्म 2 दोनों को मिलाकर बोर्ड परीक्षा के नतीजों को जारी करेगा. सीबीएसई बोर्ड की दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा को पास करने के लिए छात्रों को 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे.
CBSE Board Result 2022: रिजल्ट कैसे चेक करें?
1.सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं.
2.फिर कक्षा 10वीं या 12वीं कक्षा परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें.
3. इसके बाद बोर्ड रोल नंबर, जन्म तिथि और स्कूल नंबर दर्ज करें.
4.अब सबमिट बटन पर क्लिक करें.
5.सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12 वीं परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा.
6.इसे चेक करें और प्रिंट निकाल लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं