सुशांत सिंह राजपूत मामले (Sushant Singh Rajput) में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) समेत 6 लोगों के खिलाफ गुरुवार को केस दर्ज किया. रिया चक्रवर्ती और पांच अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, आपराधिक षड्यंत्र रचने, चोरी, धोखाधड़ी और धमकी देने समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है. इससे पहले, सुशांत सिंह के पिता के. के. सिंह की शिकायत पर पटना में एफआईआर दर्ज की गई थी. बिहार पुलिस की एफआईआर के आधार पर केस दर्ज किया है.
सीबीआई ने बिहार पुलिस से अब तक हुई जांच से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं. सीबीआई की एसआईटी की टीम सुशांत राजपूज मामले की जांच करेगी. इसमें डीआईजी मनोज शशिधर और एसपी नूपुर प्रसाद शामिल हैं. बिहार पुलिस ने 25 जुलाई को भारतीय दंड संहिता( IPC) की धारा 341, 348, 380, 406, 306, 506, 420,120B में केस दर्ज किया था. सीबीआई की एफआईआर में भी यहीं धाराएं हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
जांच एजेंसी सीबीआई की एफआईआर में जिन्हें आरोपी बनाया गया है, उनमें रिया चक्रवती, इंदरजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुएल मिरांडा, श्रुति मोदी समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज है. हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुशांत सिंह मामले की सीबीआई जांच कराने की सिफारिश की थी.
सुशांत सिंह मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के सिलसिले में जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) को भी कुछ अहम जानकारियां मिली हैं. ईडी के सूत्रों के मुताबिक, ईडी को सुशांत सिंह राजपूत के 4 बैंक खातों का पता चला है. जिसमें से दो बैंक खातों से रिया चक्रवर्ती को पैसे ट्रांसफर किए जाने की भी बात चली है. सूत्रों के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के पास मुंबई में प्राइम लोकेशन पर दो संपत्तियां भी हैं. ईडी ने संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं.
इन धाराओं में मुकदमा दर्ज
306- आत्महत्या के लिये मजबूर करना
341- गलत तरीके से बंधक बना कर रखना
348- किसी बात के लिये मजबूर करना या संपति का इस्तेमाल करना
380- किसी चीज़ को चुराना
406- भरोसे को तोड़ना
506- किसी को डराना धमकाना
420- धोखाधड़ी करना
120B- साज़िश रचना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं