विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2019

पुणे के व्यक्ति पर गांधीजी के खिलाफ अपमानजनक फेसबुक पोस्ट को लेकर मामला दर्ज

महात्मा गांधी के बारे में फेसबुक पर 'अश्लील और अपमानजनक' पोस्ट करने पर पुणे के एक व्यक्ति के खिलाफ यहां गैर संज्ञेय अपराध का मामला दर्ज किया गया है

पुणे के व्यक्ति पर गांधीजी के खिलाफ अपमानजनक फेसबुक पोस्ट को लेकर मामला दर्ज
पुणे निवासी मयूर जोशी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है
नई दिल्ली:

महात्मा गांधी के बारे में फेसबुक पर 'अश्लील और अपमानजनक' पोस्ट करने पर पुणे के एक व्यक्ति के खिलाफ यहां गैर संज्ञेय अपराध का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार को यहां सिताबुल्दी थाने में पुणे निवासी मयूर जोशी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को कहा था कि उसे नागपुर के 'नोइंग गांधीइज्म ग्लोबल फ्रेंड्स' नामक एक संगठन के सदस्यों से शिकायत मिली थी कि मयूर जोशी नाम के एक व्यक्ति ने अपने फेसबुक वाल पर राष्ट्रपिता के खिलाफ 'अश्लील और अपमानजनक' पोस्ट अपलोड किया है.  

'मॉब लिंचिंग' पर कविता लिखकर सुर्खियों में आए कवि ने बताई आखिर उनकी यह कविता क्यों हो रही है वायरल ?

पुलिस ने बताया कि तद्नुसार जोशी के खिलाफ मानहानि, शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान और लोगों को भड़काने के लिए बयान देने संबंधी भादंसं की धाराओं के तहत गैर संज्ञेय अपराध का मामला दर्ज किया गया है.पुलिस ने कहा कि जोशी के फेसबुक एकाउंट को देखने के बाद ऐसा लगता है कि वह पुणे का है. 

Video: डिवाइसिव मीडिया के काम आ सकती हैं महात्मा गांधी की बातें : मैगसेसे स्पीच में रवीश कुमार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahatma Gandhi, Abusive Post On Mahatma Gandhi, Mohan Das Karam Chand Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com